30.9 C
Jharkhand
Friday, April 24, 2026

इस्कॉन धनबाद द्वारा आयोजित किया गया बीसीसीएल कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय स्ट्रेस मैनेजमेंट सेमिनार…

धनबाद:जगजीवन नगर में स्थित इस्कॉन मेडिटेशन सेंटर में बुधवार को प्रातः काल में बीसीसीएल के सीनियर कर्मचारियों के लिए विशेष स्ट्रेस मैनेजमेंट सेमिनार का आयोजन किया गया।

जगजीवन नगर का इस्कॉन मेडिटेशन सेंटर सदा ही बीसीसीएल और धनबाद के निवासियों की सेवा में समर्पित रहा है। प्रतिदिन बीसीसीएल के अनेक कर्मचारी यहां आते हैं और यहां के अलग- अलग प्रोग्राम और आयोजन, जैसे- प्रतिदिन मेडिटेशन सेशन, साप्ताहिक मोटिवेशनल सेशन, रविवार सत्संग कार्यक्रम आदि का लाभ लेते हैं। आज का यह सेमिनार भी इसी श्रृंखला में एक प्रयास है जो कि आज से पहले भी कई बार लाभकारी सिद्ध हो चुका है।

प्रातः काल 11 बजे से प्रारंभ होने वाला यह सेमिनार 2 भागों में विस्तृत था। पहले चरण में स्ट्रेस के कारण को भगवद्गीता के माध्यम से समझाया गया और उन कारणों से उत्पन्न होने वाले तनाव के लक्षण बताए गए। और दूसरा चरण इस आधुनिक जीवन में इस महामारी के निदान पर समर्पित रहा।

यह पूरे सेमिनार के वक्ता के रूप में इस्कॉन धनबाद के उपाध्यक्ष श्री दामोदर गोविंद प्रभुजी और सुमित रंजन उपस्थित रहे।

श्री दामोदर गोविंद प्रभुजी ने मुख्य रूप से यह समझाया की अपेक्षाओं और वास्तविकता के बीच के अंतर को ही स्ट्रेस या तनाव कहा जाता है। और इस तनाव का सबसे बड़ा कारण होता है ‘बदलाव का भय’। मेडिटेशन अर्थात भक्ति योग के द्वारा इसका निदान संभव है, तथा जीवन में भी कुछ महत्वपूर्ण सुधार किया जाने पर चर्चा हुई।

इसके उपरांत सारे कर्मचारियों ने मिलकर दोनों वक्ताओं से अपने व्यवहारिक जीवन से संबंधित कई प्रश्न पूछे और उनके उत्तर भी पाए।

अंततः सारे बीसीसीएल कर्मचारियों को संगीत और मंत्र मेडिटेशन का वास्तविक अनुभव कराया गया और सबके लिए इस्कॉन के विशेष महाप्रसाद की सुविधा भी थी।

spot_img
Video thumbnail
सोनारडीह के टांडा बस्ती में तीसरी बार भुधंसान,आखिर कब होगा पुनर्वास,4 दबे लोगों को बचाया गया...
06:55
Video thumbnail
धनबाद में गला रेत,कर युवक की ह,त्या का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
03:24
Video thumbnail
एक्टिव केस में कमी के साथ हीं मलेरिया मुक्त की राह पर धनबाद जिला स्वास्थ्य अमिति,सिविल सर्जन डॉ आलोक
03:54
Video thumbnail
लूट और हत्या की राजनीति धनबाद कोयलांचल में कौन परिवार करता है यह कौन नही जानता,सुनिए MP ढुलू महतो ने
08:13
Video thumbnail
इंसान कौनो बोरा उरा है का यहां से उठाएं वहां रख दियें,विस्थापितों के साथ न्याय करना होगा..सुनिए
10:05
Video thumbnail
सांसद ढुलु महतो के एयरपोर्ट आंदोलन को समर्थन देने पहुंचे भाजपाइयों ने हेमंत सरकार को कुछ इस तरह घेरा
05:17
Video thumbnail
सांसद ढुलु महतो के एयरपोर्ट आंदोलन से भाई शत्रुघ्न महतो को छोड़ अन्य BJP विधायकों ने बनाई दूरी...
03:02
Video thumbnail
मिशन एयरपोर्ट के लिए धनबाद गोल्फ ग्राउंड में भाजपाइयों का महजुटान,चुभते सवालों का ऐसे दिया जवाब...
08:17
Video thumbnail
धनबाद बोकारो 4 लेन धंसने के बाद बंद हुए एक सप्ताह बीत गए लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात....
03:53
Video thumbnail
इंसान कौनो बोरा उरा है का यहां से उठाएं वहां रख दियें,विस्थापितों के साथ न्याय करना होगा:राज सिन्हा
00:20

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!