26.6 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को मिली सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

राँची : रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। शुक्रवार को सर्वोच्च न्यायालय ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली है और कुछ शर्तों के साथ उन्हें जमानत दे दी गई है। इससे उनकी जेल से रिहाई का रास्ता खुल गया है। छवि रंजन को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 4 मई 2023 को गिरफ्तार किया था। तब से वे न्यायिक हिरासत में थे।

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई
छवि रंजन की जमानत याचिका पर जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस जॉयमाला बागची की पीठ ने सुनवाई की। इससे पहले उनकी याचिका को पीएमएलए कोर्ट और झारखंड हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया था। हाईकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने 6 अगस्त को जमानत देने से इनकार किया था, जिसके बाद छवि रंजन ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था।

क्या है मामला?
छवि रंजन पर रांची के बड़गाईं अंचल में सेना की जमीन की अवैध खरीद-बिक्री में शामिल होने का आरोप है। इस जमीन घोटाले (लैंड स्कैम) में ED ने कई लोगों को आरोपी बनाया है, जिनमें कारोबारी विष्णु अग्रवाल, राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान, मोहम्मद सद्दाम, अमित अग्रवाल और दिलीप घोष शामिल हैं।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular