25.2 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

लिंडसे क्लब में धूमधाम से हुआ विजया सम्मेलन का आयोजन…

धनबाद: लिंडसे क्लब एंड लाइब्रेरी द्वारा विजयादशमी के उपलक्ष्य में पारंपरिक विजया सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत क्लब के अध्यक्ष अमलेंदु सिंहा द्वारा सभी को शुभकामनाएं देते हुए की गई। इसके बाद “तोआ दे” समूह द्वारा सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत कर समारोह का शुभारंभ किया गया।

संगीतमय संध्या में प्रसिद्ध संगीत शिल्पियों — कुमकुम बनर्जी, कुशान सेनगुप्ता, सुमिता भट्टाचार्य एवं अरुण बनर्जी ने सुमधुर प्रस्तुतियां दीं। तबले पर रिशान सेनगुप्ता और वरिष्ठ कलाकार करुणामय बनर्जी ने संगत दी, जिससे संगीत प्रस्तुति को एक नई ऊंचाई मिली।

कार्यक्रम का विशेष आकर्षण था एक हास्य नाटक “उचित शिक्षा”, जो दहेज प्रथा पर करारा व्यंग्य था। नाटक में क्लब के सदस्य कलाकारों — मिताली मुखर्जी, सुदीप विश्वास, आशीष भट्टाचार्य, शुभाशीष चौधरी, और मनोज मजूमदार ने शानदार अभिनय किया।

क्लब की सदस्या और मंच संचालन कर रहीं सुवर्णा बनर्जी ने बताया कि, “हम दुर्गा पूजा के बाद हर वर्ष विजया सम्मेलन आयोजित करते हैं, जिसमें सभी सदस्य आपस में बड़ों का आशीर्वाद लेते हैं और विजयादशमी की शुभकामनाएं साझा करते हैं।”

संस्था के सचिव शालील विश्वास ने भी सभी को शुभकामनाएं दीं और आयोजन की सफलता के लिए सभी का धन्यवाद किया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं और कार्यक्रम का समापन उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular