18.2 C
Jharkhand
Friday, November 6, 2026

चुनाव आयोग का एक्शन, दिये सख्त कार्रवाई के आदेश…

झारखंड:पाकुड़ के बाद लोहरदगा में भी फर्जी आधार कार्ड का उपयोग कर वोटर कार्ड बनाये जाने के मामले पर चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने सभी विधानसभा निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि ऐसे संदिग्ध दस्तावेज पाये जाने पर संबंधित व्यक्तियों, प्रज्ञा केंद्रों और साइबर कैफे के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। जांच में पाया गया कि कुछ लोग मंईया योजना समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ पाने के लिए आधार कार्ड में उम्र में छेड़छाड़ कर वोटर आईडी बनवा रहे हैं। लोहरदगा में एक मामले में फर्जी आधार कार्ड का उपयोग किया गया था, जिसे आयोग ने फर्जी करार दिया है। पाकुड़ में भी इसी तरह के फर्जीवाड़े के मामले सामने आने पर प्रशासन ने आठ टीमों का गठन कर गिरोह पर शिकंजा कसा है। लोहरदगा में भी थानेदार, BDO और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर ऐसे गिरोहों की पहचान कर कार्रवाई तेज की जायेगी। चुनाव आयोग की यह कार्रवाई चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता बनाये रखने और फर्जीवाड़े को रोकने के लिए अहम कदम है।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद:विनोद बिहारी चौक के निकट शराब दुकान!सड़क पर वाहनों की अवैध पार्किंग महिलाएं भी होती हैं परेशान
00:50
Video thumbnail
ड्रग्स तस्करों से वसूली कर छोड़ने का आरोप, फुलवारी शरीफ थाने के 4 दारोगा समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड!
01:33
Video thumbnail
जब JMM नेता राहुल हलधर की टूटी बाउंड्री तो सीओ रामप्रवेश कुमार पर केस करने की दे डाली धमकी!
01:50
Video thumbnail
फ़ूड सैफ्टी डिपार्टमेंट की पुराना बाजार में छापेमारी,कैंसर फैलाने वाले रंग से बनी सामग्री किया नष्ट..
01:14
Video thumbnail
रानीबांध धैया में बड़े घराने की कब्जे में थी दो एकड़ जमीन,C O ने चलवाया बुलडोजर,अस्थायी निर्माण ध्वस्त
00:54
Video thumbnail
मेहुल सेल्स बिग ऑफर: टोटो खरीदें तो मिलेगी 3 साल की वारंटी,बाज़ार से कम कीमत और 1खरीदें 6 गिफ्ट पाएं.
02:34
Video thumbnail
सांसद ढुलू महतो को कुत्ते की परिभाषा कुछ इस तरह समझाया जयराम महतो ने
05:16
Video thumbnail
ढुलू महतो से पप्पू यादव की अपील— झारखंड-बिहार का रिश्ता मां-मौसी जैसा, आप भी साथ दें!
00:27
Video thumbnail
जयराम मेरे बेटे जैसे नफरत की राजनीति नही!जो इस भूमि पर पिछले 100 वर्षों से हैं वो झारखंडी:पप्पू यादव
01:13
Video thumbnail
धनबाद सी ओ पर भर के पप्पू यादव कहा- एमपी एमएलए को कुछ नहीं समझता जेल भिजवाएंगे!
00:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular