27.2 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने जनता दरबार में सुनी आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश…

धनबाद:जिला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आज उपायुक्त  आदित्य रंजन की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दरबार में जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकर उपायुक्त के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए।

जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध जांच एवं समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन हर समस्या का समाधान विधिसम्मत एवं पारदर्शी ढंग से करेगा।

जनता दरबार की प्रमुख शिकायतें:

  • बारामुडी की झुना देवी ने जमीन रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद रजिस्ट्रेशन न होने की शिकायत की।
  • गोपीनाथडीह पंचायत से आए विजेंद्र कुमार पासवान ने मुख्यमंत्री पशुधन योजना का लाभ गलत व्यक्ति को दिए जाने की बात कही।
  • वासेपुर के मो. फेदा एउर रहमान ने हल्का 3, बौआकला मौजा का पंजी 2 निर्गत कर ऑनलाइन लगान रसीद जारी करने का आग्रह किया।
  • तोपचांची प्रखंड के खेराबेड़ा से आए ग्रामीणों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय, खेराबेड़ा में शिक्षकों की बहाली की मांग रखी।

इसके अलावा भी दर्जनों शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखी गईं, जिन्हें गंभीरतापूर्वक सुना गया और आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

उपायुक्त का आश्वासन

आदित्य रंजन ने कहा कि “जनता की समस्याओं का समाधान करना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रशासन जनहित में हर कदम पूरी पारदर्शिता और संवेदनशीलता के साथ उठाएगा।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular