27.8 C
Jharkhand
Friday, September 11, 2026

एनजीओ की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, ग्रामीणों ने पकड़ा संचालक — जामताड़ा में फिर बेनकाब हुआ देह व्यापार का नेटवर्क…

जामताड़ा: जिले में एक ओर जहां साइबर अपराध का नेटवर्क लगातार फैलता जा रहा है, वहीं अब देह व्यापार जैसी अवैध गतिविधियाँ भी गुपचुप तरीके से पांव पसारने लगी हैं। पुलिस की सख्ती और लगातार छापेमारी के बावजूद ऐसे गिरोह नए-नए रूप में सामने आ रहे हैं।

ताज़ा मामला जामताड़ा बाजार क्षेत्र के गोपालपुर गांव का है, जहां ग्रामीणों ने एक एनजीओ की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया। बुधवार को ग्रामीणों ने मौके से अरुण साव के पुत्र जिकु साव को पकड़ लिया, जो लंबे समय से इस अवैध धंधे में शामिल बताया जा रहा है।

ग्रामीणों के मुताबिक, उन्हें पहले से ही उसके ठिकाने पर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी थी। बुधवार को उन्होंने योजना बनाकर जिकु साव को रंगे हाथों पकड़ लिया। इस दौरान कमरे में मौजूद कुछ युवतियाँ मौके से भागने में सफल रहीं।

घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पुलिस ने कमरे से कई आपत्तिजनक वस्तुएँ जब्त कीं। अधिकारियों का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है, और इसमें जिन लोगों के नाम सामने आएंगे, उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इसी वर्ष अप्रैल महीने में सर्खेलडीह गांव में भी पुलिस ने एक सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया था। उस दौरान मकान मालिकिन और एक ग्राहक को आपत्तिजनक स्थिति में गिरफ्तार किया गया था। अब गोपालपुर में फिर से ऐसे गिरोह का खुलासा होने से पूरे जिले में हड़कंप मच गया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि एनजीओ जैसे आवरण में चल रही अवैध गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई की जाए और ऐसे ठिकानों की पहचान कर उन्हें पूरी तरह बंद किया जाए।

 

spot_img
Video thumbnail
सुनैना किन्नर के आवास पर धूमधाम से मनाई गई कान्हा जी की छठीयारी...#सुनैना_किन्नर #कान्हाजी #कृष्ण
02:34
Video thumbnail
NGT रोक के दौरान अवैध तरीके से हो रहा था बालू का परिवहन,तीन ट्रेक्टर जब्त,MPL OP कर रही कार्रवाई...
01:37
Video thumbnail
कुनैन कुरैशी ने दिलीप ट्रॉफी में जमाया शानदार शतक, धनबाद में DCA ने मनाया जश्न...
02:29
Video thumbnail
‘आशीर्वाद का दीया’अभियान:मोदी के 25 वर्षों के सेवा-संकल्प का होगा आगाज,17 सितंबर को जलेगा दीप...
01:58
Video thumbnail
BBMKU ग्राउंड फ्लोर में बेटियों के शौचालय में ताला,4th फ़्लोर में गंदगी का अंबार,नही होती साफ-सफ़ाई...
00:48
Video thumbnail
इऱफानअंसारी अच्छा कार्य कर रहे हैं तो हेमंत सोरन उन्हें जल्द शिक्षा मंत्री बना दें:भानु प्रताप शाही
00:31
Video thumbnail
ट्रैफिक पुलिस पर हाथ छोड़े जाने से नाराज हुए धनबाद SSP,फुटेज के आधार पर FIR दर्ज करने का दिया निर्देश
00:29
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL परीक्षा में धांधली की जांच CBI से हो जाए तो जांच की आंच CM तक पहुंचेगी:राज सिन्हा
02:50
Video thumbnail
अभ्यर्थियों को बेचे गए नौकरी के पाई पाई का हिसाब बता रहे हैं सांसद ढुलु महतो,जरा चेक कर लीजिए...
02:53
Video thumbnail
JPSC JSSC CGL घोटाले के किंग पिन अभय तिवारी को नही मिली जमानत,रोज हो रहे नये खुलासे..
02:54

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular