32.7 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

चित्रगुप्त पूजा : माडा क्लब में 79 वर्ष पुरानी परंपरा का उत्साह…

धनबाद: शहर के प्रतिष्ठित माडा क्लब में इस वर्ष भी पारंपरिक उत्साह और श्रद्धा के साथ चित्रगुप्त पूजा का आयोजन किया गया। वर्ष 1946 से लगातार मनाई जा रही यह पूजा अब अपने 79वें वर्ष में प्रवेश कर चुकी है।

चित्रगुप्त पूजा समिति (सेंट्रल कमिटी) की ओर से अध्यक्ष अयोध्या प्रसाद के नेतृत्व में पूजा का विधिवत आयोजन हुआ। महासचिव अमरेंद्र सहाय ने सभी कार्यकर्ताओं का संयोजन किया। पूजा स्थल पर कलम-दवात, खाते-बही और सफेद कागज की विशेष पूजा की गई — जो भगवान चित्रगुप्त के प्रतीक माने जाते हैं।

कार्यक्रम में अधिवक्ता उदय शंकर सहित बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के सदस्य उपस्थित रहे।
अमरेंद्र सहाय ने कहा, “यह पूजा हमें अपने कर्मों के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देती है। 79 वर्षों से चली आ रही यह परंपरा धनबाद की सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न अंग है।”

पूजन के पश्चात भाई भोज का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर सत्य, न्याय और सदाचार के मूल्यों पर चर्चा भी की गई। कार्यक्रम में रविभूषण श्रीवास्तव, अमितेश सहाय, नीरज श्रीवास्तव, संजय बख्शी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

जिले भर में 25 से अधिक स्थानों पर भव्य आयोजन

धनबाद जिले के विभिन्न इलाकों में भी चित्रगुप्त पूजा का उत्साह देखने लायक था। हाउसिंग कॉलोनी, सिनीडीह, पुराना स्टेशन, हीरापुर, सहयोगी नगर, बाबूडीह सहित 25 से अधिक स्थानों पर पूजा समितियों ने आकर्षक पंडाल सजाए।

श्री श्री नर्मदेश्वर मंदिर में आयोजित पूजा में झामुमो नेता अमितेश सहाय ने शिरकत की। उन्होंने कहा, “चित्रगुप्त पूजा में आशीर्वाद प्राप्त करने का यह सौभाग्य मिला। सभी के जीवन में ज्ञान, समृद्धि और सुख-शांति बनी रहे।”

कायस्थ कल्याण सभा द्वारा भी नर्मदेश्वर मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया।
सभी पंडालों में हल्दी से ‘ॐ चित्रगुप्ताय नमः’ लिखा गया और परंपरागत मस्याधार पूजा (कलम-दवात पूजा) का विधान निभाया गया।

पूजा के पश्चात सभी स्थानों पर भाई भोज का आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने खीर, फल और मिठाई का प्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular