30.4 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

राजगंज में सड़क हादसों का दिन – तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में कई घायल, एक मवेशी की मौत…

धनबाद: धनबाद जिले के राजगंज प्रखंड में शनिवार का दिन सड़क हादसों से भरा रहा। अलग-अलग तीन घटनाओं में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, वहीं एक गर्भवती गाय की मौत हो गई। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से स्थानीय लोगों में रोष देखा जा रहा है।

पहली घटना राजगंज के धावाचिता पंचायत अंतर्गत कतरी पुल के समीप हुई, जहां एक हाईवे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए पुल के किनारे जा पहुंचा। हालांकि चालक मौके से फरार होने में कामयाब रहा। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक को जब्त कर थाने ले गई है।

दूसरी घटना जरमुनाई के पास घटी, जहां गया जिले के चंदौती से कोलकाता जा रही एक थार गाड़ी सड़क पार कर रही गर्भवती गाय से टकरा गई। हादसे में गाय की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। राहत की बात यह रही कि थार में सवार चारों लोग सुरक्षित बच गए।

तीसरी दुर्घटना धावाचिता मोड़ के पास हुई, जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में कड़ालगा निवासी राजेश मुर्मू, जमनी देवी और धोबानी निवासी बादल रजवार शामिल हैं। सभी को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए धनबाद रेफर कर दिया गया।

लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular