29.6 C
Jharkhand
Thursday, September 10, 2026

शिवलीबाड़ी में 8 फुट का अजगर पकड़ा, पूर्व मुखिया ने किया रेस्क्यू…

निरसा: निरसा विधानसभा क्षेत्र के शिवलीबाड़ी उत्तर पंचायत में मैथन सिरामिक के पीछे स्थित बाबू खाद से शुक्रवार की सुबह लगभग 8 फुट लंबा अजगर पकड़ा गया। अजगर का वजन लगभग 10 किलो बताया जा रहा है।

पूर्व मुखिया मोहम्मद सनोवर ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से मछली जाल का उपयोग कर अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़ लिया। इसके बाद उसे पंचेत के स्नेक सेविंग एक्सपर्ट लालटू चौधरी को सौंपा गया, जिन्होंने अजगर को पंचेत जीरो पॉइंट के जंगल में छोड़ दिया।

मोहम्मद सनोवर ने बताया कि सुबह उन्हें सूचना मिली कि बाबू खाद में बड़ा अजगर है, जहाँ लोग नहाने और कपड़े धोने आते हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर अजगर को पकड़ने में मदद की।

रेस्क्यू टीम के लालटू चौधरी ने कहा कि सांपों को मारा नहीं जाना चाहिए, बल्कि सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ देना चाहिए, क्योंकि पेड़ और सांप दोनों पर्यावरण संतुलन के लिए महत्वपूर्ण हैं। इस घटना की जानकारी मिलने पर कई ग्रामीण मौके पर देखने भी पहुंचे।

 

spot_img
Video thumbnail
11 SCOPES (Mirror Of Society) is live
02:35
Video thumbnail
छात्र JDU ने की छात्रों की समस्याओं पर मंथन, सेशन लेट और बेरोजगारी का मुद्दा छाया...
03:21
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, इतने लोग क्यों लिए गए हिरासत में...
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular