31.7 C
Jharkhand
Monday, July 27, 2026

रामगढ़ में लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर माल्यार्पण व “रन फॉर यूनिटी” का आयोजन…

रामगढ़:राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को रामगढ़ शहर के कांकेबार स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थल पर माल्यार्पण एवं “रन फॉर यूनिटी” (मैराथन दौड़) कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने की। इस अवसर पर उन्होंने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उनके साथ उप विकास आयुक्त आशीष अग्रवाल, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनुराग कुमार तिवारी, एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद, एसडीपीओ गौरव गोस्वामी सहित कई जिला स्तरीय वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

माल्यार्पण के बाद उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने रन फॉर यूनिटी में भाग लिया और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति शपथ ली।

इस अवसर पर उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने कहा कि—

“भारत की आज़ादी के समय देश लगभग 550 से अधिक रियासतों में बँटा हुआ था। सरदार वल्लभभाई पटेल ने उन्हें एक सूत्र में पिरोने का जो ऐतिहासिक कार्य किया, उसी के कारण उन्हें महात्मा गांधी ने ‘लौह पुरुष’ की उपाधि दी थी। यह दिन हम सभी के लिए प्रेरणा लेने का दिन है कि हम अपने राष्ट्र और उसकी एकता को सर्वोपरि रखें तथा देश के विकास में सक्रिय योगदान दें।”

कार्यक्रम के अंत में उपायुक्त ने सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दीं और समाज में एकता, समरसता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया।

 

spot_img
Video thumbnail
बुजुर्ग महिला को नहीं मिला था पीएम आवास ,बरसात में कच्चा मकान ढ़हने से हुई घा,यल...
00:58
Video thumbnail
हीरापुर पार्क मार्केट जाने वाले बाईक वाले सावधान,जरा देख कर चलें वरना हो सकते हैं दुर्घटना का शिकार.
03:05
Video thumbnail
छपरा:DIG की दो टूक- शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों पर कोई कार्रवाई नही पर उपद्रवी बचेंगे नही.
02:18
Video thumbnail
बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स में फिर लौटी पुरानी टीम, बिजली संकट पर बड़े आंदोलन की तैयारी
04:34
Video thumbnail
बोकारो में कारगिल दिवस के मौके प्रवीर शहीदों को ऐसे किया गया नमन...
02:58
Video thumbnail
धनबाद टोयोटा में हुनर का महाकुंभ,विजेताओं को मिला सम्मान,निदेशक ने किया सम्मानित...
03:02
Video thumbnail
निरसा में शवदाह गृह का शिलान्यास,4.5 लाख की लागत से बनेगी...
03:00
Video thumbnail
जमीन कब्जा के आरोपों पर कृष्ण मुरारी चौधरी का पलटवार,गलतबयानी करने वाले पर करेंगे मानहानि का मुकदमा.
10:37
Video thumbnail
"इंस्टाग्राम पर छाए PM मोदी,नई रील में पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था का किया वादा''
01:20
Video thumbnail
JPSC धांधली की परतें खुलनी शुरू! CID की ताबड़तोड़ कार्रवाई, जांच में रोज हो रहे नए खुलासे...
01:14

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular