25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

लताकी में 15वीं वित्त आयोग मद से नाली निर्माण का शिलान्यास….

जमुआ:जमुआ प्रखंड अंतर्गत लताकी पंचायत के लताकी गांव में शनिवार को 15वीं वित्त आयोग मद से बनने वाली ढक्कनयुक्त नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। यह नाली मध्य विद्यालय लताकी से दुर्गा मंडप होते हुए गुहिया अहरी तक बनाई जाएगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ जिला परिषद प्रतिनिधि संजय हाजरा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच ग्रामीणों की उपस्थिति में किया।
शिलान्यास कार्यक्रम में स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि संजय हाजरा, संवेदक रंजीत कुमार यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, नाली निर्माण की प्राक्कलित लागत ₹12,52,696.63 (बारह लाख बावन हजार छह सौ छियानवे रुपए तिरेसठ पैसे) निर्धारित की गई है।

इस अवसर पर जिला परिषद प्रतिनिधि संजय हाजरा ने कहा कि बरसात के मौसम में सड़कों पर पानी जमा हो जाने से ग्रामीणों को भारी परेशानी होती थी। बच्चों को विद्यालय जाने और ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।
उन्होंने बताया कि इन समस्याओं के समाधान के लिए ही उन्होंने अपने मत से नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया है।

संजय हाजरा ने आगे कहा कि अगले महीने लताकी में स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे हमेशा विकास के कार्यों में जनता के बीच रहकर काम करेंगे।

वहीं, स्थानीय मुखिया संजय हाजरा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि फिलहाल मुखिया फंड में राशि उपलब्ध नहीं है, जिसके कारण पंचायत की सभी समस्याओं का समाधान फिलहाल संभव नहीं हो पा रहा है।
उन्होंने कहा कि जैसे ही पंचायत के फंड में राशि आएगी, लताकी पंचायत के सभी लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular