26 C
Jharkhand
Friday, July 31, 2026

तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, अधेड़ सहित दो घायल…

पलामू: हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला–छत्तरपुर मुख्य मार्ग पर स्थित चौवा चट्टान गांव के पास रविवार की देर शाम एक तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद एक की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मेदिनीनगर सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायलों की पहचान माधे कचहरी गांव निवासी अशोक चंद्रवंशी (55 वर्ष) और विश्वसिया निवासी बीरेन्द्र यादव (40 वर्ष) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, दोनों व्यक्ति लठेया की ओर से बाइक पर सवार होकर जपला की ओर आ रहे थे। इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रही बोलेरो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
फिलहाल अशोक चंद्रवंशी की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि बीरेन्द्र यादव का इलाज हुसैनाबाद अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने बोलेरो वाहन की पहचान और चालक की गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी है।

spot_img
Video thumbnail
अब BCCL से एक भी कोयले की अवैध गाड़ी नही निकलने देगी खनन विभाग,कार्रवाई शुरू:DMO
03:41
Video thumbnail
एक बारिश भी नही झेल पाया DMFT के लाखों की लागत से बना तालाब,ग्रामीण नाराज...
03:55
Video thumbnail
समय पर सही डेटा दें,नीति निर्माण में करें सहयोग,ASISSE-2026 पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की अपील
03:14
Video thumbnail
सरकार को कम से कम पेपर नही बेचना चाहिए था,JPSC JSSC आंदोलन को ले जयराम महतो की दो टूक...
04:41
Video thumbnail
अवैध तरीके से कमाए धन का ऐसे करें उपयोग,जयराम महतो ने कारोबारियों,सांसद विधायकों को दे डाली नसीहत...
02:10
Video thumbnail
राजेन्द्र सरोवर धनबाद में सावन की प्रथम सोमवारी को शिव महाआरती की ऐसे चल रही है तैयारी...
04:19
Video thumbnail
आरिफ अंसारी के गुनहगारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोविंदपुर थाने का ग्रामीणों ने कर दिया घेराव..
02:46
Video thumbnail
धनबाद में SIR: 21.15 लाख वोटरों का EF डिजिटाइजेशन पूरा,4.63 लाख से अधिक नाम A.S.D.D.F.सूची में शामिल
06:01
Video thumbnail
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का 4 अगस्त को इस जगह पर होगा अनावरण,JMM ने तेज की तैयारी..
03:36
Video thumbnail
हीरापुर मध्य विद्यालय में छात्रों को मिलने वाले मिड डे मील की स्थिति का ग्राउंड जीरो रिपोर्ट देखिए..
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular