25.1 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

झारखंड के DGP अनुराग गुप्ता ने दिया इस्तीफा, सरकार की आधिकारिक पुष्टि का इंतज़ार…

रांची:  झारखंड के पुलिस महानिदेशक (DGP) अनुराग गुप्ता ने मंगलवार देर शाम अपने पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, देर रात तक राज्य सरकार की ओर से उनके इस्तीफे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई थी।

सूत्रों के मुताबिक, उनके उत्तराधिकारी के तौर पर IPS प्रशांत सिंह और एम.एस. भाटिया के नाम पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है।

 सियासी हलचल और प्रशासनिक गतिविधियाँ

मंगलवार शाम से ही पुलिस मुख्यालय और प्रशासनिक गलियारों में इस्तीफे की चर्चा तेज हो गई थी।
रात करीब 7:30 बजे डीजीपी कार्यालय में गतिविधियाँ बढ़ीं, जिसके बाद अनुराग गुप्ता खुद कार्यालय पहुँचे और फिर मुख्यमंत्री आवास गए। कुछ देर रुकने के बाद वे घर लौटे, जिसके तुरंत बाद इस्तीफे की खबर फैल गई

अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं

सरकार की ओर से न तो कोई प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है और न ही डीजीपी ने सार्वजनिक रूप से इस्तीफे की पुष्टि की है।
सूत्रों का कहना है कि अनुराग गुप्ता आंतरिक दबाव और विभागीय मतभेदों से परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने यह कदम उठाया।

 फरवरी 2025 में मिली थी नियमित नियुक्ति

अनुराग गुप्ता को फरवरी 2025 में झारखंड का नियमित डीजीपी बनाया गया था।
उनका कार्यकाल फरवरी 2027 तक निर्धारित था। शुरुआती महीनों में उन्हें ACB और CID का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया था, लेकिन सितंबर 2025 में सरकार ने ACB उनसे वापस ले लिया था — जिसके बाद उनके पद से हटाए जाने की अटकलें तेज हो गई थीं।

 लंबा पुलिस करियर

वर्ष 2022 में उन्हें डीजी रैंक में प्रोन्नति मिली थी।
26 जुलाई 2024 को वे झारखंड के प्रभारी डीजीपी बने, लेकिन चुनाव आयोग के निर्देश पर विधानसभा चुनाव से पहले उन्हें हटा दिया गया।
बाद में हेमंत सोरेन सरकार की वापसी के बाद 28 नवंबर 2024 को उन्हें पुनः डीजीपी बनाया गया और 3 फरवरी 2025 को नियमित रूप से इस पद पर नियुक्त किया गया।

 नए नेतृत्व की तैयारी

सूत्रों के अनुसार, अनुराग गुप्ता के इस्तीफे के बाद अब झारखंड पुलिस में नेतृत्व परिवर्तन लगभग तय माना जा रहा है।
सरकार जल्द ही नए डीजीपी की घोषणा कर सकती है।

 

spot_img
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular