25.1 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

बाराचट्टी में NDA उम्मीदवार ज्योति देवी मांझी पर जानलेवा हमला, पत्थरबाजी में घायल…

गया:बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बुधवार शाम बाराचट्टी विधानसभा क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब हम (सेक्युलर) की प्रत्याशी और वर्तमान विधायक ज्योति देवी मांझी पर प्रचार के दौरान अज्ञात हमलावरों ने पत्थरबाजी कर जानलेवा हमला कर दिया।

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। विधायक को सिर में चोट लगी है और उन्हें इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल विधायक ज्योति देवी मांझी ने अस्पताल में मीडिया से कहा,“यह सिर्फ हमला नहीं, मेरी जान लेने की साजिश थी। 4-5 युवक पहले से घात लगाकर बैठे थे। अगर पत्थर मेरे चेहरे पर लगता, तो शायद मैं बच नहीं पाती। यह सब राजद के इशारे पर हुआ है। लोकतंत्र को डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन मैं झुकने वाली नहीं हूं।”

उन्होंने आगे कहा कि वे जनता की बेटी हैं और जनता की ताकत ही उनका कवच है।

घटना का विवरण:

सूत्रों के अनुसार, ज्योति देवी अपने क्षेत्र मायापुर सुलबट्टा इलाके में खुले वाहन से प्रचार कर रही थीं। जैसे ही वे लोगों का अभिवादन कर रही थीं, तभी भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने अचानक पत्थर फेंकने शुरू कर दिए।
एक पत्थर उनके सिर के पास लगा, जिससे वे गिर पड़ीं। घटना के बाद अफरातफरी मच गई।

पुलिस की कार्रवाई:

सूचना मिलते ही बाराचट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
SSP आनंद कुमार ने बताया,“मामले को गंभीरता से लिया गया है। पांच-छह लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं। किसी ने हमलावरों को स्पष्ट रूप से नहीं देखा, फिर भी पुलिस जांच जारी है।”

घटना की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया गया है, और पूरे क्षेत्र में नाकेबंदी की गई है।

 

spot_img
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular