24.9 C
Jharkhand
Thursday, September 17, 2026

दिव्य अखंड ज्योति शक्ति कलश रथ का हुआ आगमन, भक्तों ने किया भव्य स्वागत…

IMG 20251110 WA0054

निरसा:अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अखिल विश्व गायत्री परिवार, शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वाधान में तीन दिवसीय दिव्य अखंड ज्योति शक्ति कलश रथ यात्रा सोमवार को गायत्री शक्तिपीठ बेलचढ़ी पहुंची।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के सदस्यों और श्रद्धालुओं ने रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया। रथ पर सुसज्जित वेदमाता गायत्री, पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य, वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा, और अखंड दीप की विधिवत पूजा एवं आरती की गई।

गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया कि यह रथ यात्रा वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी और अखंड दीप के शताब्दी वर्ष (2026) के उपलक्ष्य में पूरे भारत में भ्रमण कर रही है।
परम वंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी का अवतरण वर्ष 1926 में हुआ था, इसी कारण 2026 को उनका जन्म शताब्दी वर्ष तथा अखंड दीपक प्राकट्य शताब्दी वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है।

ज्ञात हो कि यह दिव्य अखंड ज्योति सन 1926 से निरंतर प्रज्वलित है और यही ज्योति इस रथ यात्रा के माध्यम से देश के कोने-कोने में श्रद्धालुओं तक पहुंचाई जा रही है।
क्षेत्र की जनता ने इस दिव्य ज्योति कलश का दर्शन कर आत्मिक शांति और पुण्य की अनुभूति प्राप्त की।

यह दिव्य अखंड ज्योति शक्ति कलश रथ यात्रा, विभिन्न राज्यों का भ्रमण करते हुए जनवरी 2026 में शांतिकुंज हरिद्वार पहुंचेगी, जहाँ जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में भव्य राष्ट्रीय आयोजन किया जाएगा।

spot_img
Video thumbnail
जेल से छूटते हीं जश्न में डूबा युवक,हाथ मे तमंचा और बार बालाओं के साथ डांस का वीडियो हुआ वायरल
01:57
Video thumbnail
.
04:09
Video thumbnail
PM मोदी की जन्मदिन के मौके पर भाजपा का सेवा और संकल्प दिन में रक्तदानशाम को दिप जलेंगे:राज सिन्हा
01:44
Video thumbnail
नीरज सिंह मर्डर केस में आरोपी रहे शूटर सागर सिंह का धनबाद पुलिस ने किया इनकाउंटर,SNMMCH लाया गया..!
03:05
Video thumbnail
DC को धनबाद संवारने के लिए भेजा गया है,गोल्फ ग्राउंड मेला के लिए देकर कर रहे हैं गलत:शेखर अग्रवाल
01:38
Video thumbnail
सड़क दुर्घटना में मृतक की पत्नी को आजीवन रोजगार और 3.5 लाख मुआवजे की शर्त पर श्रीराम सेल्स के साथ हुआ
03:29
Video thumbnail
गिरिडीह:बेंगाबाद में लोकतांत्रिक अधिकारों और पर्यावरण संरक्षण पर हुआ मंथन...
03:58
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular