33.7 C
Jharkhand
Saturday, July 18, 2026

सेंट्रल सौंदा आवासीय कॉलोनी में बड़ी चोरी की वारदात…

रामगढ़: रामगढ़ जिले के भुरकुंडा ओपी क्षेत्र में एक बार फिर चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। इस बार चोरों ने उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर के दामाद और सीसीएल कर्मी श्याम राजभर के सेंट्रल सौंदा स्थित सरकारी आवास को निशाना बनाया है।

जानकारी के अनुसार, श्याम राजभर एक नवंबर को अपने पैतृक गांव गाजीपुर, उत्तर प्रदेश गए हुए थे। करीब आठ से नौ दिनों बाद जब वे सेंट्रल सौंदा लौटे तो देखा कि उनके घर में चोरी की वारदात हो चुकी थी।

श्याम राजभर ने बताया कि जब वे पहुंचे तो घर का मुख्य दरवाजा तो बंद था, लेकिन ग्रिल का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाने पर देखा कि पूरा सामान बिखरा पड़ा है। चोरों ने अलमारी और ट्रंक आदि को खंगालकर करीब 7 से 8 लाख रुपये मूल्य के गहने और नकदी की चोरी कर ली है।

घटना की जानकारी मिलते ही भुरकुंडा ओपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। वहीं रामगढ़ फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटा रही है, ताकि जल्द से जल्द चोरों तक पहुंचा जा सके।

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कुछ समय से लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे लोगों में भय और नाराजगी दोनों देखने को मिल रही है।

फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। उम्मीद जताई जा रही है कि फोरेंसिक टीम की मदद से जल्द ही इस चोरी के रहस्य से पर्दा उठेगा।

 

spot_img
Video thumbnail
सघन ट्रैफिक जांच अभियान,चेकिंग और चालान काटने के डर से लहरिया कट मार कर कई बाइक सवार हुए रफूचक्कर..
03:14
Video thumbnail
श्री राम जानकी मंदिर खिलकनाली सुबह की आरती Live...
01:25
Video thumbnail
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा के जींद से हरी झंडी डिकाई…!
01:06
Video thumbnail
सीनियर छात्र सिगरेट और शराब मंगवाते थें नही लाने पर पिटाई और रैगिंग,नवोदय विद्यालय हॉस्टल का काला सच
07:46
Video thumbnail
दलित छात्र को बंधक बना बेल्ट से रात भर पिटाई कर जख्मों पर रगड़ा नमक,BSP नेता ने दी आंदोलन की चेतावनी
04:18
Video thumbnail
वासेपुर आरामोड़ फ्लाईओवर को मरम्मत की आ पड़ी आवश्यकता,वरना अनहोनी की आशंका...
04:31
Video thumbnail
सोनम वांगचुक की अनसन के समर्थन में धनबाद में लोगों ने शुरू किया भूख हड़ताल,पर अफ़सोस अन्ना आंदोलन....
04:13
Video thumbnail
धनबाद से मायानगरी तक संघर्ष ने बनाया स्टार,कोयलांचल का लाल,बॉलीवुड का नया सितारा – जावेद पठान
29:42
Video thumbnail
सोनम वांगचुक के समर्थन में जयराम महतो पहुंचे जंतर मंतर, कहा PM देश के होते हैं पार्टी विशेष के नही..
01:22
Video thumbnail
पटना में कुख्यात शूटर का इनकाउंटर,घायल अवस्था में लाया गया अस्पताल
02:24

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular