33.4 C
Jharkhand
Wednesday, April 15, 2026

बलियापुर में तेंदुए की दहशत, प्रधानखंता हाई स्कूल के पास देखे जाने से मचा हड़कंप….

बलियापुर: धनबाद जिले के बलियापुर थाना क्षेत्र में रविवार सुबह तेंदुए के देखे जाने से लोगों में दहशत फैल गई। प्रधानखंता हाई स्कूल के पास तेंदुए को घूमते हुए देख ग्रामीणों ने शोर मचाया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, ढांगी पहाड़ी स्थित प्रधानखंता हाई स्कूल के पास सुबह-सुबह कुछ ग्रामीणों ने झाड़ियों में एक जंगली जानवर को घूमते देखा। ध्यान से देखने पर पता चला कि वह तेंदुआ है। लोगों ने तुरंत शोर मचाना शुरू किया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

सूचना मिलते ही सीआरपीएफ के जवान और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर दी। फिलहाल वन विभाग के अधिकारी ड्रोन कैमरे और ट्रैकिंग उपकरणों की मदद से तेंदुए की तलाश कर रहे हैं।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, लोग बच्चों को स्कूल भेजने से डर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि तेंदुआ संभवतः पास की पहाड़ी से भटककर आबादी वाले इलाके में आ गया है।

प्रशासन की अपील:
प्रशासन ने लोगों से अफवाह न फैलाने और सतर्क रहने की अपील की है। जब तक तेंदुए को पकड़ नहीं लिया जाता, ग्रामीणों से कहा गया है कि वे अकेले या समूहों में जंगल या पहाड़ी की ओर न जाएँ।

spot_img
Video thumbnail
रिएडमिशन डेवलपमेंट वार्षिक फीस और महंगी किताबों के नाम पर निजी स्कूलों में मची लूट के खिलाफ सड़क पर
04:55
Video thumbnail
सम्राट को मिला चिराग का भी साथ विपक्ष को जमकर धोया...
02:25
Video thumbnail
शार्ट सर्किट से लगी आग,दो 2 व्हीलर जलकर खाक,मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर पाया काबू...
01:45
Video thumbnail
मुद्दाविहीन विपक्ष अब उलूल जुलुल बातें करेंगे.. सम्राट के नेतृत्व में NDA की सरकार बिहार को विकाश की
01:31
Video thumbnail
शपथ ग्रहण के साथ हीं एक्शन मोड में सम्राट चौधरी,कहा अब बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल हीं चलेगा....
00:18
Video thumbnail
सांसद महोदय एयरपोर्ट के लिए लेडी डूमर में जमीन मौजूद है, को दान दे दीजिए.. राजीव ओझा ने फिर कसा तंज.
00:33
Video thumbnail
केंदुआडीह भूधंसान की जद में आई धनबाद-रांची मुख्य सड़क,आक्रोश ऐसा की PB एरिया GM का हो गया घेराव..
00:31
Video thumbnail
केंदुआडीह भूधंसान की जद में आई धनबाद-रांची मुख्य सड़क,आक्रोश ऐसा की PB एरिया GM का हो गया घेराव...
01:15
Video thumbnail
BCCL PB एरिया GM GCसाहा ने बताया यह भुधंसान,अब लोग बेलगड़गिया जाएं दूसरा विकल्प नही सुनते हीं महिलाओं
06:52
Video thumbnail
भुधंसान की भेंट चढ़ गई धनबाद रांची मुख्यमार्ग,4 माह पूर्व से हो रहा है गैस रिसाव,प्रभावित परिवारों को
03:01

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!