23.8 C
Jharkhand
Wednesday, October 28, 2026

झारखंड स्थापना दिवस पर बलियापुर में झारखंड आंदोलनकारी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन…

धनबाद(DHANBAD): झारखंड स्थापना दिवस की रजत जयंती के अवसर पर शनिवार को धनबाद के बलियापुर अंचल कार्यालय में झारखंड आंदोलनकारियों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धनबाद सांसद ढुल्लू महतो और सिंदरी विधायक चंद्रदेव उर्फ बबलू महतो उपस्थित रहे। उनके साथ बलियापुर अंचल अधिकारी मुरारी नायक, सीआई नेहा सिंह, प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी सहित कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन शामिल हुए।

समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद छात्राओं द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत ने पूरे माहौल को देशभक्ति और झारखंडी गौरव से भर दिया। इसके पश्चात झारखंड आंदोलनकारियों को प्रशस्ति प्रमाण पत्र और शॉल ओढ़ाकर सांसद ढुल्लू महतो, विधायक चंद्रदेव महतो, प्रमुख पिंकी देवी और उप प्रमुख आशा देवी ने सम्मानित किया।

सभा को संबोधित करते हुए सांसद और विधायक ने कहा कि झारखंड राज्य का गठन लंबे आंदोलन और हजारों लोगों के संघर्ष के बाद संभव हो सका। उन्होंने कहा कि दिशाेम गुरु के नेतृत्व में झारखंड के आंदोलनकारियों ने अथक लड़ाई लड़ी, जिसके परिणामस्वरूप 15 नवंबर 2000 को झारखंड राज्य अस्तित्व में आया।

सांसद और विधायक ने आगे कहा कि झारखंड अब अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है और इस दौरान राज्य ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, उद्योग और ग्रामीण विकास के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने लोगों से राज्य के विकास में भागीदार बनने और झारखंड की संस्कृति को मजबूत बनाए रखने की भी अपील की।

 

spot_img
Video thumbnail
दवा माफियाओं को लूट की छूट क्यो? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को लगायी फटकार...
03:40
Video thumbnail
सांसद ढुलु महतो की मौजूदगी में बारामुड़ी खटाल में महापंचायत:लेकिन हेमंत यादव ने ये क्या कह दिया...?
02:30
Video thumbnail
DC को बोलना पड़ेगा कि बारा मुड़ी खटाल नही हटेगा,सांसद ढुलु महतो ने किसको किया चैलेंज..?
04:45
Video thumbnail
एक गलत करे तो पूरा खटाल उजाड़ दे ऐसा धरती में कई पैदा नही लिया:ढुलु महतो
00:11
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल विस्थापन का मुद्दा गरमाया!ढुलू महतो के आश्वासन के बाद यदुवंशी महिलाओं ने क्या कहा?
05:11
Video thumbnail
बारामूड़ी खटाल पहुंचे ढुलू महतो ने पप्पू यादव को ले कसा तंज,बाहरी नेता नही चलेगा,बुलडोजर से पहले हम..
04:34
Video thumbnail
जमीन विवाद में हैवान बना प्रोफेसर सहयोगी के साथ गिरफ्तार,सिटी SP ने किया साजिश का पर्दाफाश..
03:42
Video thumbnail
चोरों ने हीरो सर्विस सेंटर में ऐसे दिया चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम...
01:51
Video thumbnail
चाचा ने भतीजे समेत पूरे परिवार के लिए रची थी साजिश,बरवाअड्डा कांड में आरोपी गिरफ्तार,पुलिस का खुलासा
04:00
Video thumbnail
PM का अपमान कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन,CGP देश को नेपाल-बांग्लादेश जैसे हालात में ले जाना चाह रही
06:22

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular