कोलकाता: आज सुबह लगभग 10:10 बजे, पश्चिम बंगाल के कोलकाता और अन्य कई जिलों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.7 मापी गई।
भूकंप का केंद्र पड़ोसी देश बांग्लादेश में था, जिससे धरती करीब 17 सेकंड तक डोली।
भूकंप की गहराई लगभग 10 किलोमीटर बताई जा रही है।
झटकों के कारण कई लोग अपने-घर कार्यालयों से बाहर निकल आए, लेकिन अब तक किसी बड़े नुकसान या हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है।





















