30 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस वार्ता, बीजेपी और आरएसएस पर साधा निशाना…

रांची: रांची स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) के सदस्य एवं पूर्व मंत्री कमलेश्वर पाटिल ने भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर तीखा हमला बोला।

मीडिया से बातचीत करते हुए कमलेश्वर पाटिल ने कहा कि आरएसएस के लोग हाल के वर्षों से नागपुर स्थित अपने मुख्यालय में राष्ट्रीय ध्वज फहरा रहे हैं, जबकि ऐतिहासिक रूप से वे महात्मा गांधी की विचारधारा के विरोधी रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस की नीतियों से यह साफ झलकता है कि वे गांधी जी के सिद्धांतों को नहीं मानते।

उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के नाम से जुड़ी योजनाओं के नाम बदले जा रहे हैं, जो यह दर्शाता है कि बीजेपी और आरएसएस गांधी जी के विचारों और उनके योगदान के प्रति सम्मान नहीं रखते। कमलेश्वर पाटिल ने आरोप लगाया कि बीजेपी हमेशा जाति और धर्म के नाम पर समाज को बांटने का काम करती रही है।
उन्होंने आगे कहा कि सत्य, अहिंसा और सर्वधर्म समभाव जैसे मूल्यों की बात करने वाले महात्मा गांधी को बीजेपी सम्मान नहीं देना चाहती। यदि वास्तव में सरकार के मन में गांधी जी के प्रति सम्मान होता, तो मनरेगा जैसी योजना का नाम बदलने के बजाय उसमें सुधार किया जाता। ऐसा न करना यह दर्शाता है कि वर्तमान सरकार महात्मा गांधी के आदर्शों से विमुख है।

spot_img
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular