29.9 C
Jharkhand
Friday, July 31, 2026

निरसा डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना एनुअल स्पोर्ट्स डे…

निरसा: निरसा स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में एनुअल स्पोर्ट्स डे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में निरसा थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा उपस्थित रहे। उनके साथ निरसा क्षेत्र के समाजसेवी एवं प्रबुद्धजन भी अतिथि के रूप में मौजूद रहे.

स्पोर्ट्स डे कार्यक्रम की शुरुआत सभी उपस्थित अतिथियों द्वारा संजूक्त रूप से दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इसके पश्चात परीक्षा में उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को निरसा थाना प्रभारी अनिल कुमार शर्मा, समाजसेवी मनजीत सिंह भंगू, सीएचसी प्रभारी मृणाल श्रीवास्तव एवं अन्य गणमान्य अतिथियों द्वारा रिजल्ट कार्ड वितरित किए गए।

स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें 100 मीटर दौड़, 200 मीटर दौड़, बिस्किट रेस, वॉटर बॉटल फिलिंग एंड रेस सहित कई रोचक प्रतियोगिताएं शामिल थीं। वहीं, बड़े बच्चों के लिए भी स्कूल कमेटी की ओर से अनेक खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मौके पर स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर सोनू सिंह सैनी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि विद्यालय द्वारा बच्चों की सुविधा के लिए मैथन से बस सेवा भी शुरू कर दी गई है, साथ ही अन्य कई नई सेवाएं भी प्रारंभ की गई हैं। उन्होंने परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हुए विद्यार्थियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया और सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का माहौल देखने को मिला, जिससे विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में खासा उत्साह देखा गया।
बाइट-सोनू सैनी, मैनेजिंग डायरेक्टर

spot_img
Video thumbnail
आरिफ अंसारी के गुनहगारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोविंदपुर थाने का ग्रामीणों ने कर दिया घेराव..
02:46
Video thumbnail
धनबाद में SIR: 21.15 लाख वोटरों का EF डिजिटाइजेशन पूरा,4.63 लाख से अधिक नाम A.S.D.D.F.सूची में शामिल
06:01
Video thumbnail
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का 4 अगस्त को इस जगह पर होगा अनावरण,JMM ने तेज की तैयारी..
03:36
Video thumbnail
हीरापुर मध्य विद्यालय में छात्रों को मिलने वाले मिड डे मील की स्थिति का ग्राउंड जीरो रिपोर्ट देखिए..
03:37
Video thumbnail
लव रिलेशन शादी और धोखा मामले में युवती द्वारा प्रेमी पर कार्रवाई में कोताही समेत थानेदार पर लगाए गए
03:53
Video thumbnail
प.चंपारण:जंगल से आबादी में पहुंचा बाघ,ग्रामीण पर हमला कर मचाई दहशत
02:43
Video thumbnail
नशा मुक्ति से जुड़े नुक्कड़ नाटक में एसएसएलएनटी की छात्राओं ने मारी बाजी...
01:32
Video thumbnail
BBMKU ने दिया नशा मुक्ति का संदेश,आप भी देखिए...
02:16
Video thumbnail
BBMKU में गूंजा नशामुक्त भारत का नारा,छात्रों की प्रस्तुति ने किया मंत्रमुग्ध....
03:48
Video thumbnail
पुलिस की वर्दी पहने झाड़ रहा था रौब,हुआ गिरफ्तार,फर्जी आईकार्ड भी बरामद...
02:10

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular