30 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

राजकीय +2 उच्च विद्यालय गोविंदपुर में जिला शिक्षा पदाधिकारी की उपस्थिति में विशेष अभिभावक–शिक्षक बैठक आयोजित…

रांची:राज्य सरकार के निर्देशानुसार शुक्रवार को राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों में विशेष अभिभावक–शिक्षक बैठक यानी पीटीएम का आयोजन किया गया। इसी क्रम में धनबाद के गोविंदपुर स्थित राजकीय +2 उच्च विद्यालय में जिला शिक्षा पदाधिकारी की उपस्थिति में यह विशेष बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

बैठक में अभिभावकों की सक्रिय और उत्साहपूर्ण सहभागिता देखने को मिली। इस दौरान छात्र नामांकन, नियमित उपस्थिति, विद्यालय का शैक्षणिक वातावरण, पीएम-पोषण योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, आगामी परीक्षाओं की तैयारी तथा रेल परीक्षा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर विस्तृत और सकारात्मक चर्चा की गई।
शिक्षकों ने अभिभावकों के साथ विद्यार्थियों के शैक्षणिक, नैतिक एवं सर्वांगीण विकास को लेकर सार्थक संवाद किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, विद्यार्थियों की समस्याओं को समझना तथा उनके समग्र विकास हेतु सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।

कार्यक्रम में माननीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ जिला शिक्षा पदाधिकारी अभिषेक कुमार झा, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य भी उपस्थित रहे।

“प्री-बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। शिक्षा विभाग के अधिकारी और शिक्षक पूरी लगन और मेहनत से छात्रों का मार्गदर्शन कर रहे हैं।”

जिला शिक्षा पदाधिकारी ने विश्वास व्यक्त किया कि इस पहल से धनबाद जिला बोर्ड परीक्षाओं में राज्य स्तर पर एक मजबूत पहचान बनाएगा और विद्यार्थियों का भविष्य और अधिक उज्ज्वल होगा।

spot_img
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular