25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

टुंडी प्रखंड सभागार में उप विकास आयुक्त ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश…

धनबाद: धनबाद जिले के टुंडी प्रखंड सभागार में उप विकास आयुक्त सन्नी राज ने प्रखंड सह अंचल अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में विभिन्न विभागों की कार्य प्रगति की समीक्षा की गई और अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कई अहम दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने स्वास्थ्य, शिक्षा और पेयजल से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर अतिशीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आम जनता से जुड़े इन महत्वपूर्ण विषयों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

साथ ही बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि टुंडी प्रखंड अंतर्गत मछीयारा पंचायत को मॉडल पंचायत के रूप में विकसित किया जाएगा। इसको लेकर उप विकास आयुक्त, प्रखंड विकास पदाधिकारी और अंचल अधिकारी ने बैठक के बाद मछीयारा पंचायत का दौरा किया और मौके पर मौजूद कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उप विकास आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि विकास का लाभ सीधे आम लोगों तक पहुंच सके।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular