24.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के धनबाद आगमन पर ट्रैफिक प्लान में बदलाव, प्रशासन ने जारी किए दिशा-निर्देश…

धनबाद (30 जुलाई 2025): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 1 अगस्त 2025 को धनबाद आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक योजना जारी की है। सुरक्षा और सुगम यातायात प्रवाह को ध्यान में रखते हुए शहरी क्षेत्रों में कई मार्गों पर प्रतिबंध लगाए गए हैं और कुछ वाहनों का संचालन पूरी तरह से वर्जित किया गया है।

प्रशासन द्वारा जारी प्रमुख निर्देश:

(1) बसों का परिचालन केवल सीमित स्थानों से: 1 अगस्त को बरटांड़ बस स्टैंड और धनबाद रेलवे स्टेशन से चलने वाली सभी यात्री बसों का संचालन अब बिनोद बिहारी चौक के पास से किया जाएगा।
धनबाद शहर के अंदर किसी भी यात्री बस को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

(2) भारी वाहनों पर पूर्ण रोक: निम्नलिखित मार्गों पर किसी भी प्रकार के भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा:

  • गोल बिल्डिंग
  • मेमको मोड़
  • बिनोद बिहारी चौक
  • मटकुरिया चेकपोस्ट

(3) सड़क पर किसी भी वाहन का ठहराव वर्जित: किसान चौक से मैथन बॉर्डर तक किसी भी बड़े या छोटे वाहन का रुकना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

(4) किनारे वाहन खड़े करने पर रोक: किसान चौक से आईएसएम (ISM) मुख्य द्वार तक आने-जाने वाले पूरे मार्ग पर सड़क के किनारे मोटरसाइकिल, कार और अन्य वाहनों का पड़ाव वर्जित रहेगा। प्रतिबंधित मार्ग में निम्न स्थान शामिल हैं:

  • किसान चौक
  • निरंकारी चौक
  • प्रभातम मॉल
  • सिटी सेंटर
  • एसएसएसएलटी कॉलेज
  • रणधीर वर्मा चौक
  • पुलिस केंद्र, धनबाद
  • आईएसएम मुख्य गेट

ALSO READ: 10 वर्षीय छात्र समर अंसारी का शव तालाब में संदिग्ध हालात में मिला, इलाके में शोक की लहर

(5) कारकेड मूवमेंट के समय पूर्ण ट्रैफिक रोक: राष्ट्रपति के काफिले (Carcade) के दौरान किसान चौक से लेकर सरायढेला थाना मोड़ तक की सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों के आवागमन पर पूर्णतः रोक रहेगी।
यह मार्ग निम्नलिखित स्थलों से होकर गुजरेगा:

  • किसान चौक
  • मेमको मोड़
  • सिटी सेंटर
  • लूबी स्कूल रोड
  • रणधीर वर्मा चौक
  • पुलिस केंद्र
  • आईएसएम गेट
  • सरायढेला थाना मोड़

जनता से सहयोग की अपील

प्रशासन ने धनबाद की जनता से अनुरोध किया है कि वे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें और 1 अगस्त को संबंधित मार्गों से यात्रा करने से बचें, जिससे राष्ट्रपति के कार्यक्रम में कोई बाधा न आए और सुरक्षा व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

 

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular