27.2 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

वोट डालने के बाद खेसारी लाल ने कहा -मंदिर में पढ़ाई या आस्था रखने से व्यक्ति शिक्षित या मास्टर नहीं बन सकता…

बिहार:मशहूर भोजपुरी गायक और छपरा सीट से राजद उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने अपना वोट डालने के बाद फिर से मंदिर को लेकर बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि मंदिर में पढ़कर मैं मास्टर नहीं बन जाऊंगा।

खेसारी ने कहा कि सिर्फ मंदिर में पढ़ाई या आस्था रखने से व्यक्ति शिक्षित या मास्टर/प्रोफेसर नहीं बन सकता। उनका मानना है कि शिक्षा और अच्छे विश्वविद्यालय ही बच्चों का भविष्य और राज्य का विकास सुनिश्चित कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि बिहार में बेहतर विकास तभी संभव है जब सरकार बदले। उनका दावा है कि मौजूदा सरकार के रहते राज्य का विकास सीमित रहेगा।

खेसारी ने राम मंदिर और आस्था के महत्व को स्वीकार किया, लेकिन कहा कि सिर्फ मंदिर बनाने से शिक्षा और रोजगार की समस्याओं का समाधान नहीं होगा। आस्था निजी मामला है, लेकिन शिक्षा और रोजगार राज्य की प्राथमिकता होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जो लोग उनके बारे में टिप्पणी कर रहे हैं, उनका बिहार के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। उनका फोकस किसी व्यक्ति से लड़ने पर नहीं बल्कि राज्य के विकास पर है.

उन्होंने लोगों से वोट देने की अपील की और कहा कि वोट का मतलब सिर्फ धर्म या आस्था नहीं, बल्कि बच्चों के भविष्य और बेहतर शिक्षा और रोजगार सुनिश्चित करना भी है।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular