25.4 C
Jharkhand
Friday, July 31, 2026

कामारडीह में खत्म हुआ बिजली संकट — मुखिया अपर्णा देवी और जेएमएम नेता तपन तिवारी के प्रयास से लगा नया ट्रांसफार्मर….

निरसा:निरसा विधानसभा क्षेत्र के पलारपुर पंचायत अंतर्गत कामारडीह में लंबे समय से चल रहा बिजली संकट अब समाप्त हो गया है।
ग्रामीणों की लगातार मांग और प्रयासों के बाद पंचायत मुखिया अपर्णा देवी एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के जिला संयुक्त सचिव तपन तिवारी की पहल पर क्षेत्र में नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है।

नए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन मुखिया अपर्णा देवी ने नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे और क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बहाल होने पर खुशी व्यक्त की।

 मुखिया ने कहा — “सहज नहीं होता ट्रांसफार्मर लगवाना”

मीडिया से बातचीत में अपर्णा देवी ने कहा —“किसी भी स्थान पर नया ट्रांसफार्मर लगवाना और उसे चालू कराना कोई सहज कार्य नहीं है। इसके लिए कई स्तरों पर प्रयास और समन्वय की आवश्यकता होती है। हमारे निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि आज गांव में फिर से निर्बाध बिजली आपूर्ति संभव हो सकी।”

एक महीने से अंधेरे में था इलाका

करीब एक महीने से कामारडीह और आसपास के इलाके बिजली संकट से जूझ रहे थे।
पुराना ट्रांसफार्मर खराब हो जाने के कारण पूरा क्षेत्र अंधेरे में डूबा हुआ था।
अब नए ट्रांसफार्मर, पोल और तारों के लगने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी गई है।

 ग्रामीणों ने जताया आभार

ग्रामीणों ने कहा कि मुखिया अपर्णा देवी और नेता तपन तिवारी के संयुक्त प्रयास से ही गांव में फिर से रोशनी लौटी है।
सभी ने दोनों जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस पहल से गांव में फिर से सामान्य जीवन बहाल हुआ है।

 

spot_img
Video thumbnail
JPSC JSSC की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का दर्द,माथा का बाल पक जा रहा है लेकिन नौकरी नही हो रहा है
02:37
Video thumbnail
अब BCCL से एक भी कोयले की अवैध गाड़ी नही निकलने देगी खनन विभाग,कार्रवाई शुरू:DMO
03:41
Video thumbnail
एक बारिश भी नही झेल पाया DMFT के लाखों की लागत से बना तालाब,ग्रामीण नाराज...
03:55
Video thumbnail
समय पर सही डेटा दें,नीति निर्माण में करें सहयोग,ASISSE-2026 पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की अपील
03:14
Video thumbnail
सरकार को कम से कम पेपर नही बेचना चाहिए था,JPSC JSSC आंदोलन को ले जयराम महतो की दो टूक...
04:41
Video thumbnail
अवैध तरीके से कमाए धन का ऐसे करें उपयोग,जयराम महतो ने कारोबारियों,सांसद विधायकों को दे डाली नसीहत...
02:10
Video thumbnail
राजेन्द्र सरोवर धनबाद में सावन की प्रथम सोमवारी को शिव महाआरती की ऐसे चल रही है तैयारी...
04:19
Video thumbnail
आरिफ अंसारी के गुनहगारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर गोविंदपुर थाने का ग्रामीणों ने कर दिया घेराव..
02:46
Video thumbnail
धनबाद में SIR: 21.15 लाख वोटरों का EF डिजिटाइजेशन पूरा,4.63 लाख से अधिक नाम A.S.D.D.F.सूची में शामिल
06:01
Video thumbnail
दिशोम गुरु शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का 4 अगस्त को इस जगह पर होगा अनावरण,JMM ने तेज की तैयारी..
03:36

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular