33.4 C
Jharkhand
Wednesday, April 15, 2026

महिला की आबरू पर हमला, ! गोमो The चैंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी पर सनसनीखेज आरोप…

गोमो: गोमो से इस वक्त की बड़ी खबर..जहां The चैंबर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ पदाधिकारी पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं।महिला का आरोप है कि उक्त सख्श ने जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी।

शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आइए जानते हैं पूरा मामला…गोमो की एक महिला ने The चैंबर ऑफ कॉमर्स के वरिष्ठ पदाधिकारी पर बेहद गंभीर और संगीन आरोप लगाए हैं।

पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने पहले फोन के जरिए उसे डराने-धमकाने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया और साफ इनकार किया, तो आरोपी ने कथित तौर पर उसे अकेला पाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाने का प्रयास किया।

महिला के मुताबिक, विरोध करने पर उसके साथ गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई।घटना के बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर हरिहरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कांड संख्या 11/2026 के तहत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है।पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और जल्द ही उसका कोर्ट में बयान भी दर्ज कराया जाएगा।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की परत-दर-परत जांच कर रही है।

इधर इस खुलासे के बाद गोमो इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है और लोग पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और कानून इस मामले में क्या रुख अपनाता है।

फिलहाल, आरोपी या पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

spot_img
Video thumbnail
रिएडमिशन डेवलपमेंट वार्षिक फीस और महंगी किताबों के नाम पर निजी स्कूलों में मची लूट के खिलाफ सड़क पर
04:55
Video thumbnail
सम्राट को मिला चिराग का भी साथ विपक्ष को जमकर धोया...
02:25
Video thumbnail
शार्ट सर्किट से लगी आग,दो 2 व्हीलर जलकर खाक,मौके पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर पाया काबू...
01:45
Video thumbnail
मुद्दाविहीन विपक्ष अब उलूल जुलुल बातें करेंगे.. सम्राट के नेतृत्व में NDA की सरकार बिहार को विकाश की
01:31
Video thumbnail
शपथ ग्रहण के साथ हीं एक्शन मोड में सम्राट चौधरी,कहा अब बिहार में मोदी-नीतीश मॉडल हीं चलेगा....
00:18
Video thumbnail
सांसद महोदय एयरपोर्ट के लिए लेडी डूमर में जमीन मौजूद है, को दान दे दीजिए.. राजीव ओझा ने फिर कसा तंज.
00:33
Video thumbnail
केंदुआडीह भूधंसान की जद में आई धनबाद-रांची मुख्य सड़क,आक्रोश ऐसा की PB एरिया GM का हो गया घेराव..
00:31
Video thumbnail
केंदुआडीह भूधंसान की जद में आई धनबाद-रांची मुख्य सड़क,आक्रोश ऐसा की PB एरिया GM का हो गया घेराव...
01:15
Video thumbnail
BCCL PB एरिया GM GCसाहा ने बताया यह भुधंसान,अब लोग बेलगड़गिया जाएं दूसरा विकल्प नही सुनते हीं महिलाओं
06:52
Video thumbnail
भुधंसान की भेंट चढ़ गई धनबाद रांची मुख्यमार्ग,4 माह पूर्व से हो रहा है गैस रिसाव,प्रभावित परिवारों को
03:01

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!