25.9 C
Jharkhand
Monday, September 14, 2026

चार लेबर कोड के विरोध में संयुक्त मोर्चा का चक्का जाम, NH-19 पर वाहनों की लंबी कतार…

निरसा: चार लेबर कोड यानी श्रम कानूनों के विरोध में संयुक्त मोर्चा द्वारा बुलाया गया चक्का जाम आंदोलन निरसा में सफल रहा। इसीएल मुगमा एरिया की विभिन्न कोलियरियों में कामकाज ठप रहा। वहीं NH-19 पर दो घंटे तक जाम के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत संयुक्त मोर्चा के बैनर तले मजदूर संगठनों ने निरसा के ईसीएल मुगमा एरिया की अलग-अलग कोलियरियों में कामकाज बंद रखा। इसके साथ ही सुबह 10 बजे से 12 बजे तक कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर एकत्रित होकर सड़क जाम किया।

जाम के कारण हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
आंदोलनकारी नेताओं का कहना है कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चारों श्रम कानून मजदूर विरोधी हैं। उनका आरोप है कि इन कानूनों से मजदूरों का शोषण बढ़ेगा और वे अपने हक और अधिकार की आवाज मजबूती से नहीं उठा सकेंगे।

संयुक्त मोर्चा ने चेतावनी दी है कि यदि केंद्र सरकार इन कानूनों को वापस नहीं लेती है, तो आगे और भी उग्र आंदोलन किया जाएगा।

spot_img
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
प्रिंस खान के भाई बंटी का पुलिस ने वासेपुर की गलियों में कराया परेड तो इकबाल खान ने क्या कहा सुनिए..
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच के बैठक में गोविंदपुर प्रखंड के पदाधिकारियों का सम्मान,समाज गरीब तबके के बेटियों
03:56
Video thumbnail
खिलाड़ियों ने टाईगर जयराम महतो को भी सौंपा ज्ञापन,गोल्फ ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला पर रोक लगाने की
02:29
Video thumbnail
CISF जवानों पर बुजुर्ग महिला की पिटाई का आरोप, खूब हुआ बवाल...
01:53
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण और 5-6 KM महाजाम से ड्राईवर परेशान,आखिर कौन जिम्मेदार..
02:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular