29.6 C
Jharkhand
Friday, May 1, 2026

पलामू में 6.5 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, 32 लाख की खेप जब्त…

मेदिनीनगर: पलामू पुलिस ने बीती रात बड़ी सफलता हासिल करते हुए 6.523 किलोग्राम अफीम के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान चैनपुर थाना क्षेत्र के बंदुआ निवासी अभिषेक कुमार (22) के रूप में हुई है। जब्त अफीम की अनुमानित बाजार कीमत करीब 32 लाख रुपये बताई जा रही है। अफीम की यह खेप राजस्थान और पंजाब भेजी जानी थी

चेकिंग के दौरान कार से मिली अफीम

गुप्त सूचना के आधार पर शहर थाना पुलिस और सशस्त्र बल की संयुक्त टीम ने रेडमा चौक–रेलवे स्टेशन रोड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध सफेद कार को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें से छह पैकेटों में रखी अफीम बरामद हुई। मौके पर मौजूद डीएसपी राजीव रंजन ने बरामदगी की पुष्टि की।

पलामू–चतरा बॉर्डर से लाई गई थी खेप

एसपी रीष्मा रमेशन ने बताया कि अफीम की खेप पलामू–चतरा बॉर्डर से लाई गई थी। गिरफ्तार आरोपी को लेकर यह भी जानकारी मिली है कि बंगाल पुलिस भी इसकी तलाश में थी

पुलिस ने आरोपी से बरामद कार और मोबाइल फोन जब्त कर लिए हैं। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की जांच कर रही है।

 

spot_img
Video thumbnail
शराब के नशे में ड्राइविंग करते पकड़े गए नेताजी की गाड़ी हुई सीज,अब कोर्ट में भरना होगा जुर्माना...
02:34
Video thumbnail
कहां से आये बदरा....
01:05
Video thumbnail
रक्सौल जंक्शन जल्द दिखेगा बाबा पशुपतिनाथ मंदिर के भव्य स्वरूप में पर अभी सुरक्षा बढ़ाने की आवश्यकता..
02:04
Video thumbnail
राजगंज में मौसम ने बदला मिज़ाज, आंधी-पानी से राहत के साथ नुकसान भी
00:50
Video thumbnail
गोविंदपुर में जाम से निजात के लिए ट्रैफिक डीएसपी का एक्शन, अवैध पार्किंग पर कार्रवाई
02:10
Video thumbnail
श्री श्री राधा कृष्ण शिलामयि मुर्ति प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
02:16
Video thumbnail
गोविंदपुर: जानती फार्मा में नवजात की मौ,त के बाद भारी हंगा,मा, अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी।
05:20
Video thumbnail
लुसाडीह में देर रात चोरी, लाखों के सामान और नगदी पर हाथ साफ
03:12
Video thumbnail
का जी इरफान जी...? सवाल पूछे वाला पत्रकार को पिटवाइए दीजिएगा नहीं मानिएगा...
01:58
Video thumbnail
सवाल पूछने वाले पत्रकारों संग मारपीट, क्या इरफान जी आपके समर्थक गुर्गा हो गए हैं क्या...?
07:14

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!