25.1 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

बरमसिया पुल 45 दिनों के लिए बंद — मरम्मत कार्य शुरू, वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप….

रेलवे करेगा मरम्मत कार्य, ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट किया

धनबाद: हीरापुर को बरमसिया से जोड़ने वाले बरमसिया पुल की मरम्मत का कार्य 5 नवंबर (बुधवार) की सुबह से शुरू हो गया है।
मरम्मती कार्य के चलते पुल पर वाहनों का आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
रेलवे द्वारा किया जा रहा यह कार्य 20 दिसंबर तक, यानी करीब 45 दिनों तक चलेगा।

 वैकल्पिक मार्ग निर्धारित

पुल बंद होने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग तय किए हैं।
बरमसिया, मनईटांड़, दुहाटांड़ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को अब पुराना बाजार – बैंक मोड़ – गया पुल होकर ही हीरापुर जाना होगा।
वहीं हीरापुर से बरमसिया की ओर आने वाले वाहनों को अब रणधीर वर्मा चौक – श्रमिक चौक – बैंक मोड़ – पुराना बाजार होते हुए आना-जाना करना पड़ेगा।

एफसीआई से निकलने वाले भारी ट्रक भी अब बरमसिया पुल की बजाय भूदा होकर बलियापुर रोड मार्ग का उपयोग करेंगे।

 बैंक मोड़ ओवरब्रिज पर दबाव बढ़ा

पुल बंद होते ही बैंक मोड़ ओवरब्रिज पर ट्रैफिक का दबाव अचानक बढ़ गया है।
सुबह और शाम के समय वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे आमजन को परेशानी हो रही है।

 स्थानीय लोगों ने जताई नाराजगी

स्थानीय निवासियों ने कहा कि प्रशासन को पहले से इस स्थिति का आकलन कर वैकल्पिक तैयारी करनी चाहिए थी।
कई लोगों ने कहा कि यदि मरम्मती कार्य की योजना समय पर और चरणबद्ध रूप से बनाई जाती, तो जनता को इस स्तर की असुविधा नहीं होती।

 

spot_img
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12
Video thumbnail
वासेपुर में पीटने के बाद बंटी खान का बयान हुआ वायरल,कहा मेरा भाई आतंकवादी पुलिस कर दे इनकाउंटर....!
00:43
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular