सारण SSP के निर्देश पर नयागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई
छपरा: बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए सारण पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है।
इसी क्रम में वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नयागांव थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकदी, सोना-चांदी और एक ऑटोमैटिक पिस्टल बरामद किया है।
Highlights:
गुप्त सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सोनपुर और अंचलाधिकारी सोनपुर के नेतृत्व में नयागांव थाना पुलिस और सीएपीएफ बल ने संयुक्त रूप से राजापुर निवासी विक्की कुमार (पिता–अखिलेश राय) के घर पर छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने बरामद किया:
- ₹ 23,71,530 नकद
- 448.74 ग्राम सोना
- 379.70 ग्राम चांदी
- 1 ऑटोमैटिक पिस्टल
- 10 एटीएम कार्ड,
- एक्सिस, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक की चेक बुक्स
- एक मोबाइल फोन
सारण के SSP डॉ. कुमार आशीष ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और नयागांव थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है कि यह रकम और सामान किस स्रोत से आया और किस प्रयोजन के लिए रखा गया था।





















