27.9 C
Jharkhand
Monday, October 26, 2026

जामताड़ा पुलिस की बड़ी सफलता मोटरसाइकिल चोरी गिरोह का भंडाफोड़ दो अपराधी गिरफ्तार 12 चोरी की बाइक बरामद…

जामताड़ा:जामताड़ा पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता के निर्देशन में जामताड़ा थाना क्षेत्र में बढ़ती मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए एक विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी के एक सक्रिय गिरोह का पर्दाफाश किया। पुलिस ने दो अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।

जानकारी के अनुसार जामताड़ा मोड़ से नारायणपुर की ओर आने वाली सड़क पर चेकिंग के दौरान एक काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (संख्या JH21L-6959) पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम मकसूद अंसारी उर्फ बहिर उर्फ मधुलिया पिता हारून अंसारी निवासी दियारी थाना नारायणपुर बताया। पीछे बैठे युवक ने अपना नाम सहाबुद्दीन अंसारी पिता स्वर्गीय सत्तूर मियाँ उर्फ बाना मियाँ निवासी उपरी भीतर थाना करमाटांड़ बताया। दोनों से सघन पूछताछ में मोटरसाइकिल चोरी का खुलासा हुआ।

IMG 20251021 WA0015
पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों से 12 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद किया
गिरफ्तार अपराधियों के अलावा दो अन्य आरोपी जुनैद अंसारी उर्फ नन्नू निवासी दियारी थाना नारायणपुर तथा बकरीद मियाँ निवासी सुकुडीह फरार बताए गए हैं जिनकी तलाश जारी है।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम हैं मकसूद अंसारी उर्फ बहिर उर्फ मधुलिया पिता हारून अंसारी थाना नारायणपुर जिला जामताड़ा और सहाबुद्दीन अंसारी पिता स्वर्गीय सत्तूर मियाँ उर्फ बाना मियाँ थाना करमाटांड़ जिला जामताड़ा।छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) संतोष कुमार सिंह, अल्ताफ चौबे, सुनील कुमार सिंह, चंदन कुमार तिवारी, मुन्‍ना कुमार मंडल, संतोष कुमार (तकनीकी शाखा) तथा थाना रिजर्व गार्ड का सशस्त्र बल शामिल था।

पुलिस ने बताया कि सहाबुद्दीन अंसारी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

जामताड़ा पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

spot_img
Video thumbnail
18 साल तक पार्टी को गरियाया तो उस समय आंख में.... गया था!और फिसल गई अनंत सिंह की जुबान..!
00:25
Video thumbnail
निरसा:ECL के चापापुर 2 OCP में CISF ने जब्त किया कोयला लदा 3 हाईवा, फिर क्या हुआ जानिए...
03:46
Video thumbnail
जमीन माफियाओं द्वारा राजस्व कर्मचारी की हुई है ह'त्या,दोषियों को जेल भेजे सरकार :अर्जुन मुंडा
01:25
Video thumbnail
छपरा में लायंस क्लब और रोटी बैंक की मानवीय पहल,भिखारी के टूटे कूल्हे का कराया ऑपरेशन...
01:33
Video thumbnail
जब युवा साहित्यकारों और कवियों को BBMKU से मिला सम्मान तो माहौल कुछ ऐसे बना
03:55
Video thumbnail
विधायकी जा रही है आपकी ! सुनते ही बोलें अनंत सिंह हमारा दिक्कतें न है तो तोड़ा दिक्कत हो रहा है
00:39
Video thumbnail
निष्कासन के बाद अनंत सिंह की दहाड़,कहा- जब नीतिसे कुमार नहीं रहें तो पार्टी कोच्चि का...
00:40
Video thumbnail
पाम इन बर्थ डे पार्टी विवाद मामले में दो आरोपियों को धनबाद पुलिस ने कराया पैदल परेड,देखिएLive
02:20
Video thumbnail
उत्क्रमित मध्य विद्यालय गोरतोपा में फ़ूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापना का ग्रामीणों ने किया विरोध...
05:25
Video thumbnail
कुंवारों को शादी का झांसा दे ठगने वाली लूटेरी दुल्हन समेत तीन शातिर पुलिस के चंगुल में...
01:30

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular