25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

गोबिंदपुर (धनबाद): मेला में बंदूक लाने को लेकर झड़प, फायरिंग के बाद बढ़ा तनाव, कई घायल…

धनबाद: धनबाद जिले के गोबिंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खड़काबाद में काली पूजा के दौरान आयोजित मेला में उस समय अफरातफरी मच गई, जब पूर्व जिला परिषद सदस्य अब्दुल मन्नान द्वारा बंदूक लाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते यह विवाद बहस में बदल गया और मौके पर फायरिंग की घटना भी हुई, जिससे माहौल गरमा गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फायरिंग के बाद मन्नान समर्थकों और मेला में मौजूद आम लोगों के बीच झड़प हो गई। झड़प के दौरान दोनों पक्षों के कई लोग घायल हो गए। इसी बीच, कुछ लोगों ने अब्दुल मन्नान के घर पर तोड़फोड़ और पत्थरबाजी भी की।

घटना के बाद मन्नान के पुत्र ने मीडिया को बताया कि उनके पिता को एक नशे में धुत व्यक्ति ने गाली-गलौज किया, जिससे मामला बिगड़ गया। उन्होंने यह भी दावा किया कि फायरिंग एयर गन से की गई थी।

सूचना मिलते ही डीएसपी मुख्यालय-1 शंकर कामती, गोबिंदपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत, और पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी रवि कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। अधिकारियों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

फिलहाल, पुलिस ने अब्दुल मन्नान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की जांच की जा रही है।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular