25.9 C
Jharkhand
Thursday, August 13, 2026

धनबाद में कोयला लदे कंटेनर वाहन में लगी आग, चालक की सूझ-बूझ से टली बड़ी दुर्घटना…

धनबाद:धनबाद जिले के गोविंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पथरिया के समीप गोविंदपुर-साहेबगंज रोड पर गुरुवार सुबह एक बड़ी दुर्घटना होते-होते टल गई। WB 59C 3684 नंबर के कोयला लदे कंटेनर भारी मालवाहक वाहन में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। हालांकि, वाहन चालक की सतर्कता और सूझ-बूझ के चलते एक बड़ी घटना टल गई।

सुबह 6 बजे हुई घटना

जानकारी के अनुसार, उक्त वाहन राजगंज से कोयला लोड कर आ रहा था। जैसे ही वाहन गोविंदपुर पार कर खुदिया पुल के समीप पहुंचा, चालक ने गाड़ी से जोर की आवाज और इंजन से धुआं निकलते देखा। चालक ने तुरंत स्थिति को भांपते हुए वाहन को करीब एक किलोमीटर आगे खाली और सुरक्षित स्थान पर खड़ा किया।

आग पर पाया गया काबू

वाहन को रोकने के बाद चालक ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी और स्वयं गाड़ी में रखी बाल्टी की मदद से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते कार्रवाई होने से कोयले से लदा वाहन और आसपास का क्षेत्र एक बड़ी दुर्घटना से बच गया।

चालक की सूझ-बूझ की सराहना

स्थानीय लोगों और अग्निशमन विभाग ने चालक की सतर्कता की सराहना की, जिसने बिना घबराए वाहन को भीड़-भाड़ से दूर ले जाकर खड़ा किया और फौरन सूचना देकर बड़ा हादसा होने से रोका।

 

spot_img
Video thumbnail
जश्न-ए-आजादी की बहार:14 की शाम टाउन हॉल में सजेगी सुरों की महफिल
01:39
Video thumbnail
जमुआ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली भव्य तिरंगा शोभायात्रा
02:51
Video thumbnail
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, DC-SSP ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
03:42
Video thumbnail
भाजयुमो के तिरंगा यात्रा में लगा आजादी का नारा,कहा बंगाल को दे दी आज़ादी,जेहादियों तुम भी ले लो आज़ादी
00:20
Video thumbnail
ग्राहक बनकर पहुंचे युवकों ने ज्वेलर्स से उड़ाए दो पेंडेंट, पुलिस जांच में जुटी
03:20
Video thumbnail
देश के प्रधानमंत्री के लिए बंदर शब्द का इस्तेमाल क्या कांग्रेसी सांसदों को शोभा देती है प्लीज कमेंट.
00:24
Video thumbnail
राहुल गांधी पर झारखंड के JPSC JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज मामले में चुप्पी साधने को ले BJP ने ल..
00:21
Video thumbnail
तिरंगा यात्रा के दौरान धनबाद भाजपा सांसद प्रतिनिधि एवं महिला मोर्चा के नेताओं के बीच यह क्या हो गया.
00:12
Video thumbnail
देशभक्ति के रंग में रंगा निरसा… हाथों में तिरंगा और जुबां पर भारत माता के जयकारे
02:30
Video thumbnail
HL -मजदूरों की आवाज बने विधायक जयराम,मंत्री इरफ़ान से श्रमिकों की कराई मुलाक़ात ,मिली राहत
02:56

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular