31.7 C
Jharkhand
Wednesday, September 16, 2026

बिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट सरकार में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, निशांत कुमार की एंट्री चर्चा में….

बिहार:बिहार की सम्राट चौधरी सरकार का गुरुवार को बहुप्रतीक्षित कैबिनेट विस्तार संपन्न हो गया। राजधानी पटना के गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में कुल 32 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई।

इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता और जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार मौजूद रहे। राष्ट्रगान और वंदे मातरम् के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

कैबिनेट विस्तार में बीजेपी कोटे से 15 और जेडीयू कोटे से 13 नेताओं को मंत्री बनाया गया, जबकि एलजेपी (रामविलास), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के 4 नेताओं को भी मंत्रिमंडल में जगह दी गई।

बीजेपी की ओर से रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, विजय कुमार सिन्हा, संजय सिंह ‘टाइगर’, केदार प्रसाद गुप्ता और डॉ. दिलीप जायसवाल समेत कई नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं जेडीयू कोटे से श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, मदन सहनी, लेसी सिंह, रत्नेश सदा और जामा खान जैसे नेताओं को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया।

इस कैबिनेट विस्तार की सबसे ज्यादा चर्चा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की एंट्री को लेकर रही। निशांत कुमार ने पहली बार मंत्री पद की शपथ ली। बताया जा रहा है कि जेडीयू नेताओं के साथ लंबी चर्चा के बाद उन्होंने सरकार में शामिल होने पर सहमति दी।

एनडीए सरकार ने इस विस्तार के जरिए सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने के साथ-साथ नए चेहरों और युवा नेतृत्व को भी आगे बढ़ाने का संदेश देने की कोशिश की है। हालांकि, अभी मंत्रियों के विभागों का अंतिम बंटवारा घोषित नहीं किया गया है।

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर पटना में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में करीब 4 हजार पुलिसकर्मियों और 150 पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई थी।

spot_img
Video thumbnail
.
03:29
Video thumbnail
.
03:58
Video thumbnail
NH 19 गोविंदपुर एलिवेटेड फ्लाईओवर निर्माण का साइड इफेक्ट:भीतिया मोड़ तक महाजाम, ड्राइवर परेशान...
04:18
Video thumbnail
युवती का निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला इंस्टाग्राम प्रेमी नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार...
02:01
Video thumbnail
MMDR बिल के खिलाफ इरफान अंसारी का हल्ला बोल,कहा मइयां सम्मान के आड़े आने वाले को नही करेंगे बर्दाश्त.
03:41
Video thumbnail
आरक्षण रिफॉर्म्स को लेकर स्वर्ण समाज जा छपरा में बड़ा आंदोलन,DM को ज्ञापन...
04:10
Video thumbnail
छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो पर है भाजपा की नजर! मीडिया के सवाल पर क्या कहा टाईगर जयराम महतो ने...
00:53
Video thumbnail
NH 19 जीटी रोड गोविंदपुर में बन रहा एलिवेटेड फ्लाईओवर अपडेट:प्रतिदिन हो रहे सड़क महाजाम का मुख्य कारण
04:48
Video thumbnail
IIT ISM धनबाद में पिछले 50 वर्षों से होती आ रही है गणपति की पूजा,उड़िया कल्चर इसकी खासियत...
03:23
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार,वासेपुर की गलियों में और क्या हुआ..!
03:12

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular