33.7 C
Jharkhand
Thursday, May 14, 2026

हलुआई की पीट पीट कर हत्या, सुस्त पुलिसिया कार्रवाई से आक्रोशित परिजनों ने सड़क किया जाम …

छपरा: सारण जिले के मशरक के बेन छपरा गांव के हलुआई की पीट पीट कर निर्मम तरीके से हत्या करने का संदिग्ध मामला सामने आया। परिजनों ने हत्या का आरोप उसे साटा पर ले जानें वालें हलुआई पर ही लगाया हैं। हालांकि साटा पर बुला ले जाने वाला हलुआई फरार बताया गया। वहीं परिजनों ने आक्रोशित होकर शव को थाना परिसर के सामने मुख्य सड़क पर रख आवागमन बाधित कर दिया। और पुलिस के द्वारा समुचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। मौके पर डीएसपी संजय कुमार सुधांशु, इंस्पेक्टर इंद्रजीत महंतों ने दल बल के साथ स्थानीय लोगों की मदद से आक्रोशित परिजनों को समझा-बुझाकर कर शव को सड़क से हटवाया और आवागमन चालू कराया। डीएसपी संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि मृतक के पिता के द्वारा आवेदन दिया गया है जिस पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रकिया की जा रही है, वहीं आरोपी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतक बेन छपरा गांव निवासी संत कुमार साह का 30 वर्षीय पुत्र गजेन्द्र कुमार साह हैं। मृतक के पिता ने आवेदन में बताया गया कि सढ़वारा के शत्रोहन साह के द्वारा हलुआई को साटा पर शादी समारोह में डुमरसन ले जाया गया था। फोन कर घर पर बताया गया कि वह गंभीर रूप से घायल हैं जब परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मशरक पहुंचे तब तक चिकित्सक ने सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। जहां सदर अस्पताल छपरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं परिजनों ने बताया कि मृतक के शरीर पर गंभीर जख्म के निशान हैं। अपर थानाध्यक्ष सम्पूर्णानंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम में भेजा जा रहा है वहीं मामले में जांच की जा रही है। मृतक शादीशुदा हैं और उसको एक बेटी और दो बेटा है। हालांकि यह मामला सड़क दुघर्टना हैं या हत्या इसकी जांच पड़ताल चल रही है।

 

spot_img
Video thumbnail
जमुआ बाजार में दुकान में घुसकर गुंडागर्दी, मारपीट के बाद कैश और सामान लूटे
02:06
Video thumbnail
केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे पहुचे बेलगड़िया, विस्थापन की मुद्दे पर दिखे गंभीर
03:18
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम बोर्ड की बैठक में होल्डिंग टेक्स में वृद्धि वापस लेने की मांग करने पर बनी सहमति...
07:34
Video thumbnail
काफिला में गाड़ी कम करेंगे तो माफिया लोग कब गिरा देगा...?PM मोदी की अपील का BJP के VVIP पर असर...
00:17
Video thumbnail
शादी की तैयारियों के बीच पसरा मातम, अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की जान गई
02:46
Video thumbnail
चिरकुंडा में बड़ी चोरी टली, ग्रामीणों के शोर से पाइप छोड़ भागे चोर
04:06
Video thumbnail
झरिया:दो वाहनो के पास लेने में हुए विवाद में जमकर मारपीट,तीन घायल
01:59
Video thumbnail
झाड़ियों में मिला युवक का श'व,पुलिस ने घटना स्थल से किया बाइक और मोबाईल जब्तहत्याकांड की, जांच शुरु..
01:54
Video thumbnail
हेमंत सोरेन सरकार के पूर्व और वर्तमान DGP की नियुक्ति पर बाबूलाल मरांडी ने फिर उठाया सवाल....
07:33
Video thumbnail
डॉक्टर बनने की राह पर चल रहे विद्यार्थियों के लिए अहम खबर,पेपर लीक की घटना की CBI जांच की अनुसंशा
01:08

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!