25.6 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

बोकारो में गैंगरेप का मामला: 20 वर्षीय युवती ने प्रेमी समेत तीन पर लगाया दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने बताया युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं…

बोकारो(BOKARO):बोकारो जिला के बेरमो स्थित डीवीसी के बोकारो थर्मल अस्पताल में इलाजरत 20 वर्षीय युवती ने एक गंभीर मामला सामने लाया है। युवती ने अस्पताल के चिकित्सकों और जनप्रतिनिधियों के समक्ष बताया कि उसके साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है, जिनमें उसका प्रेमी भी शामिल है। साथ ही उसने अपने परिवार के सदस्यों पर भी मारपीट का आरोप लगाया है।

हालांकि, मामले की जांच कर रही पुलिस ने कहा है कि युवती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है, इसलिए उसके बयान की सत्यता की पुष्टि करना आवश्यक है।

अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संजय कुमार ने बताया कि अस्पताल में महिला चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण युवती को बेहतर इलाज और मेडिकल जांच के लिए बीजीएस अस्पताल बोकारो रेफर कर दिया गया है।

बोकारो थर्मल थाना पुलिस ने यह भी कहा कि मामले की जांच जारी है और युवती के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

बोकारो जिला परिषद सदस्य शहजादी बानो के पति मंजूर आलम ने बताया कि युवती के परिवार को इस मामले की सूचना दे दी गई है और यदि दुष्कर्म की पुष्टि होती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

युवती को रेलवे फाटक के समीप बेहोशी की हालत में पाया गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया था। युवती पेटरवार थाना क्षेत्र के खेतको गांव की रहने वाली है।

 

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular