29.5 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

दहेज और मेहर विवाद में दुल्हन के पिता की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं

उत्तराखंड: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के खटीमा में एक शादी समारोह उस समय मातम में बदल गया, जब निकाह के दौरान दहेज और मेहर की रकम को लेकर हुए विवाद के बीच दुल्हन के पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस दुखद घटना के बाद शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

जानकारी के अनुसार, खटीमा के इस्लामनगर वार्ड नंबर-7 निवासी सादिक ठेकेदार की बेटी का निकाह बरेली के बड़ा फरीदपुर से आए दूल्हे के साथ होना था। आरोप है कि विवाह तय होने के बाद भी दूल्हा पक्ष की ओर से लगातार अतिरिक्त मांगें रखी जा रही थीं। परिजनों का कहना है कि पहले स्कूटी, फिर अपाचे बाइक और बाद में एक लाख रुपये नकद की मांग की गई।

निकाह की रस्म के दौरान मेहर की राशि को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद शुरू हो गया। दुल्हन पक्ष मेहर की रकम पांच लाख रुपये तय करने पर अड़ा था, जबकि दूल्हा पक्ष 21 हजार रुपये से अधिक देने को तैयार नहीं था। इसी मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच बहस बढ़ती चली गई।

बताया जाता है कि विवाद के दौरान दुल्हन के पिता सादिक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उनकी मौत हार्ट अटैक के कारण हुई।

दुल्हन के पिता की मौत की खबर मिलते ही समारोह का माहौल पूरी तरह बदल गया। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने दूल्हे, उसके भाई, बहनोई समेत कई बारातियों को घेर लिया। इस दौरान मारपीट की घटनाएं भी सामने आईं। हालात ऐसे हो गए कि कुछ बारातियों ने खुद को बचाने के लिए आसपास के मकानों की छतों से कूदकर भागने की कोशिश की। इस दौरान कुछ लोगों को चोटें भी आईं और एक मकान की छत क्षतिग्रस्त हो गई।

हंगामे के दौरान मैरिज हॉल में रखी कई कुर्सियां भी तोड़ दी गईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिलाओं, बच्चों और अन्य बारातियों को सुरक्षित बाहर निकाला। देर रात तक पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच बातचीत और समझौते के प्रयास जारी रहे।

खटीमा कोतवाली पुलिस के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। यदि दोनों पक्षों के बीच समझौता नहीं होता है या किसी पक्ष की ओर से शिकायत दर्ज कराई जाती है, तो कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। जिस घर में शादी की खुशियां मनाई जानी थीं, वहां अब शोक का माहौल है। दुल्हन गहरे सदमे में है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना ने एक बार फिर दहेज प्रथा और विवाह से जुड़ी अवैध मांगों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें: Dhanbad News: झरिया में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular