बिहार :मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में पारंपरिक दही–चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम की ओर से किया गया था।
भोज में कांग्रेस के कुछ नेता, कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए। इस दौरान नेताओं ने मकर संक्रांति को आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता और नई ऊर्जा का पर्व बताया। दही–चूड़ा भोज के जरिए बिहार की सांस्कृतिक परंपरा को जीवंत रखने का संदेश दिया गया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी हमेशा किसान, मजदूर और आम जनता की आवाज़ उठाती रही है और ऐसे आयोजन जनता से सीधे जुड़ने का माध्यम हैं। सदाकत आश्रम में आयोजन सादगीपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
लेकिन इस भोज में जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहा, वो रही अपनों की गैरमौजूदगी।
कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता, यहां तक कि नव-निर्वाचित कांग्रेस विधायक भी इस दही–चूड़ा भोज में नजर नहीं आए। इतना ही नहीं, महागठबंधन के घटक दलों ने भी इस आयोजन से दूरी बनाए रखी।






















