29.5 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

झारखंड: दुमका में कूड़ा फेंकने को लेकर हुआ विवाद, युवक ने तलवार से महिला का सिर किया धड़ से अलग

आरोपी ने खुद को पुलिस के हवाले किया, पति गंभीर रूप से घायल, इलाके में फैली दहशत

दुमका (झारखंड): झारखंड के दुमका जिले में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जब एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली महिला की तलवार से निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान विमला देवी के रूप में हुई है, जिनका सिर हमलावर ने तलवार से धड़ से अलग कर दिया। हमले में महिला के शिक्षक पति गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

यह दिल दहला देने वाली घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे दुमका शहर के कब्रिस्तान रोड स्थित केवटपाड़ा इलाके में घटी।

कूड़ा फेंकने को लेकर शुरू हुआ विवाद बना हत्या का कारण

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कूड़ा फेंकने को लेकर आरोपी फूलचंद साह और महिला के परिवार के बीच विवाद हुआ था। बात इतनी बढ़ गई कि फूलचंद ने घर में घुसकर तलवार से हमला कर दिया। विमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति, जो शिक्षक हैं, गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं।

आरोपी ने खुद को किया पुलिस के हवाले

इस निर्मम हत्या के बाद आरोपी फूलचंद साह ने स्वेच्छा से थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और हत्या के मामले में FIR दर्ज कर ली गई है।

यह भी पढ़े : क्रेसेंट इंटरनेशनल स्कूल का गौरव दिवस: CBSE बोर्ड परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन

इलाके में फैली दहशत, पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश और भय व्याप्त है। दुमका पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर सबूत इकट्ठा करना शुरू कर दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

प्रशासन पर उठ रहे हैं सवाल

स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं कि कैसे एक व्यक्ति खुलेआम हथियार लेकर घूम रहा था और घर में घुसकर हत्या कर दी। प्रशासन पर सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के आरोप भी लग रहे हैं।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35
Video thumbnail
1 वोटर एक से अधिक जगह पर रजिस्टर्ड न हो तब जाकर वन नेशन वन इलेक्शन की परिकल्पना साकार होगी:जन सुराज
02:46
Video thumbnail
भागलपुर में गंगा का रौद्र रूप,जलप्रलय वाली स्थिति सैकड़ों इमारतों की पहली मंजिल जलमग्न,SDRF रेस्क्यू.
02:49
Video thumbnail
"तेरी मां का"यह गाली है या तकिया कलाम,डायलॉग से पहले आर्यन कैल्विन क्यों करता है इस्तेमाल...
00:11
Video thumbnail
हमने बड़े भाई को खो दिया जब हम फंसते थे तो वह निकालते थे वो फंसते थें तो हम निकलते थें :इरफान अंसारी
01:15
Video thumbnail
SNMMCH ईमरजेंसी में बिजली कटी,जान गयी यह भाजपा का प्रोपगेंडा,स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बयान
01:27
Video thumbnail
समय पर वेतन और बोनस की मांग को लेकर JMS ने ECL मुगमा एरिया में OCP का ट्रांसपोर्टिंग कार्य ठप किया..
03:48

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular