32.8 C
Jharkhand
Thursday, June 4, 2026

रामगढ़ पुलिस की बड़ी कामयाबी: नकली शराब की बड़ी खेप जब्त, एक गिरफ्तार

गुप्त सूचना पर चला वाहन चेकिंग अभियान, स्कॉर्पियो से बरामद हुई 680 बोतलें नकली व्हिस्की

रामगढ़ (झारखंड): रामगढ़ पुलिस को नकली शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि एक सफेद स्कॉर्पियो में नकली शराब भरकर बिहार भेजी जा रही है

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पी.के. सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई और वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया।

चालक भागा, पुलिस ने दबोचा स्कॉर्पियो से 680 पीस नकली व्हिस्की बरामद

जांच के दौरान जैसे ही पुलिस ने संदिग्ध स्कॉर्पियो को रोकने का इशारा किया, चालक वाहन छोड़कर भागने लगा, लेकिन पुलिस टीम की तत्परता से उसे तुरंत पकड़ लिया गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम अशोक बताया और स्वीकार किया कि वाहन में नकली शराब है।

पुलिस ने वाहन की तलाशी ली, जिसमें से 680 पीस ‘8 PM प्रीमियम ब्लैक व्हिस्की बरामद हुई। इस नकली शराब की अनुमानित कीमत ₹2.5 से ₹3 लाख बताई जा रही है।

वाहन जब्त, आरोपी गिरफ्तार, एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई जारी

रामगढ़ थाना पुलिस ने न केवल नकली शराब की भारी खेप जब्त की है, बल्कि तस्करी में इस्तेमाल हो रही सफेद स्कॉर्पियो वाहन को भी जब्त कर लिया गया है।

आरोपी अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि इस तस्करी रैकेट में और कौन-कौन शामिल हैं।

यह भी पढ़े : पाकिस्तान के कब्जे से लौटे BSF जवान पूर्णम कुमार शॉ ने सुनाई आपबीती

रामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बढ़ा जनविश्वास

पुलिस अधीक्षक अजय कुमार और थाना प्रभारी पी.के. सिंह की कुशल रणनीति और त्वरित कार्रवाई से रामगढ़ में बढ़ते शराब माफियाओं के हौसले को बड़ा झटका लगा है। इस कार्रवाई से आम जनता और प्रशासन के बीच भरोसे का रिश्ता और मजबूत हुआ है।

spot_img
Video thumbnail
पानी के लिए निरसा के इस इलाके में हाहाकार,सड़क जाम कर प्रदर्शन...
02:51
Video thumbnail
PM आवास की किस्त के लिए 10 हजार रिश्वत लेना पड़ा महंगा,नवादा में आवास सहायक निगरानी के हत्थे चढ़ा..
01:39
Video thumbnail
त्रिकोणीय प्रेम की कीमत दिलशाद को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी,मास्टरमाइंड प्रेमिका गिरफ्तार,एक फरार...
03:25
Video thumbnail
🏏 धनबाद के 9 युवा खिलाड़ियों ने झारखंड टी-20 लीग में बनाई जगह!
01:27
Video thumbnail
हजारीबाग:दो मासूम भाई बहन के ह'त्या'रे द'रिंदे का पैदल परेड नही इसे फां'सी लब मिलेगी..?
00:39
Video thumbnail
हजारीबाग में भाई-बहन के दोहरे ह'त्या'कां'ड का हुआ खुलासा,आरोपी दरिंदे को पुलिस ने कराया पैदल परेड..
02:36
Video thumbnail
झरिया में 1.850 किमी सड़क निर्माण का शिलान्यास, बागडिगी क्षेत्र को मिलेगा बेहतर संपर्क
01:42
Video thumbnail
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में ब्लैक आउट:जांच में पहुंचे उपायुक्त ने दिया यह निर्देश...
03:05
Video thumbnail
दीदी उससे बात करती थी लेकिन उसने चेहरे पर तेजाब फेंका,मेरे भाई को मा'र डाला,दीदी आप उसे मत छोड़ना..
02:33
Video thumbnail
गोविंदपुर:महिला से चैन छिनतई,मामला पहुंचा थाने,काला घोड़ा का नाल बेचने वाला संदिग्ध पुलिस हिरासत में!
02:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!