31.6 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

डेढ़ करोड़ की साइबर ठगी मामले में दिल्ली पुलिस की कुमारधुबी में छापेमारी…

निरसा: दिल्ली पुलिस की एक टीम सोमवार देर शाम डेढ़ करोड़ से अधिक की साइबर ठगी के मामले में निरसा अनुमंडल के कुमारधुबी ओपी क्षेत्र अंतर्गत बरडंगाल रविदास टोला पहुंची। इस दौरान साइबर ठगी के आरोपी शिव रविदास को भी रिमांड पर लेकर पुलिस टीम उसके घर पहुंची।

बताया जा रहा है कि शिव रविदास इस समय दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद है और पूछताछ के लिए उसे रिमांड पर लिया गया है। पुलिस टीम ने आरोपी के घर से मामले से जुड़े अहम साक्ष्य जुटाए। हालांकि दिल्ली पुलिस ने इस कार्रवाई को लेकर विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया और केवल इतना बताया कि साक्ष्य संकलन के उद्देश्य से यहां आई थी।

इस पूरी कार्रवाई में कुमारधुबी ओपी के एएसआई सुरेश देवगम पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार, आरोपी शिव रविदास ने साइबर अपराधियों के गिरोह के साथ मिलकर करीब 1 करोड़ 60 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया था। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस इस सिलसिले में शिव के भाई शंभू रविदास की भी तलाश कर रही है, लेकिन वह घर पर नहीं मिला। बताया जा रहा है कि उसने निरसा के तिलतोड़िया स्थित अपने ससुराल में शरण ले रखी है। आवश्यक साक्ष्य जुटाने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम आरोपी को लेकर वापस लौट गई।

spot_img
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular