25.5 C
Jharkhand
Monday, September 21, 2026

उपायुक्त व एसएसपी ने गया पुल अंडरपास चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण…

धनबाद वासियों की दशकों पुरानी समस्या का होगा स्थायी समाधान – उपायुक्त

अंडरपास चौड़ीकरण कार्य की अंतिम तिथि दिसंबर 2026 निर्धारित

धनबाद: उपायुक्त-आदित्य रंजन तथा एसएसपी प्रभात कुमार ने आज सुबह गया पुल अंडरपास चौड़ीकरण कार्य की प्रगति का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण कार्य कर रही एजेंसी एवं संबंधित विभागों से कार्य की विस्तृत जानकारी प्राप्त की और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उपायुक्त ने कहा कि गया पुल अंडरपास धनबाद की लाइफलाइन है। इसके चौड़ीकरण से शहरवासियों को वर्षों से हो रही जाम की समस्या से स्थायी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि कार्य की निर्धारित समयसीमा दिसंबर 2026 है, लेकिन लक्ष्य इससे पहले ही निर्माण पूरा करने का रखा गया है।

उपायुक्त ने बताया कि इस महत्वपूर्ण परियोजना में पेयजल, विद्युत, पथ निर्माण विभाग, नगर निगम, रेलवे, भारत संचार निगम लिमिटेड सहित कई विभाग एकसाथ कार्य कर रहे हैं। चूंकि ऊपर से नई दिल्ली, मुंबई, गांधीधाम, पठानकोट सहित कई प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं, इसलिए सभी विभागों के साथ समन्वय अत्यंत आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि इसी कारण सभी विभागों को स्थल पर बुलाकर संयुक्त निरीक्षण किया गया, ताकि प्रत्येक विभाग अपनी भूमिका समय पर पूरी कर सके और निर्माण कार्य में किसी प्रकार की देरी या बाधा न आए। साथ ही निर्माण के दौरान एक यूटिलिटी कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव दिया गया है, जिससे पानी, नाला, गैस पाइपलाइन, फुटपाथ आदि से संबंधित भविष्य की जरूरतों में कोई जटिलता न हो।

निरीक्षण के दौरान उपस्थित अधिकारी

निरीक्षण के अवसर पर उपायुक्त आदित्य रंजन, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, निदेशक डीआरडीबी राजीव रंजन, डीटीओ दिवाकर सी. द्विवेदी, आरसीडी के कार्यपालक अभियंता मिथिलेश कुमार, डीएसपी ट्रैफिक अरविंद कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, पीएचइडी-1 के कार्यपालक अभियंता रंजीत कुमार, पूर्व मध्य रेलवे के सहायक अभियंता ओम प्रकाश सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर  मनीष कुमार, अतुल कुमार, जूनियर इंजीनियर विपिन कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

spot_img
Video thumbnail
निरसा में आगजनी की घटना से दहशत,ऐसे बची कई लोगों की जान,इतने का हुआ नुकसान...
02:28
Video thumbnail
गोविंदपुर के तिलाबानी में करम महोत्सव में शामिल हुए बिहार सरकार के मंत्री दामोदर प्रसाद राउत,
02:51
Video thumbnail
असली टाइगर कौन..? MP ढुलू महतो याMLA जयराम महतो!फिर छिड़ी गई वाक्युद्ध...
01:33
Video thumbnail
भूगर्भीय जलस्तर का नीचे जाना देश के लिए खतरनाक संकेत:राज्यपाल#iitismdhanbad
01:57
Video thumbnail
धनबाद से देशभर में पहुंचा एकल अभियान, राज्यपाल संतोष गंगवार ने आचार्य-व्यास सम्मान समारोह में की
03:11
Video thumbnail
डुमरी के ऐतिहासिक करम महोत्सव में पहुंचे जयराम महतो,भाई-बहन के पवित्र पर्व को लेकर कही बड़ी बात
00:51
Video thumbnail
क्रीमबेल केसर बादाम पीकर इस सख्श का तबियत हुआ खराब,निजी अस्पताल में 24 घंटे कराया इलाज
01:27
Video thumbnail
याचना नही अब रण होगा..! खत्म हुआ विधायक राज सिन्हा का अल्टीमेटम,नही बनी सड़क, 21 से पुनःआंदोलन शुरू..
01:33
Video thumbnail
आरोग्य भारती के राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला का आयोजन IIT ISM में राज्यपाल संतोष गंगवार Live..
02:30
Video thumbnail
आरोग्य भारती के राष्ट्रीय पर्यावरण कार्यशाला का आयोजन IIT ISM Live..
03:43

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular