25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

आदेश के बावजूद रसीद जारी नहीं कर रहे कर्मचारी, जनता दरबार में डीसी माधवी मिश्रा ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश

बाघमारा, कतरास और अन्य क्षेत्रों की समस्याओं को लेकर जनता दरबार में उमड़ी भीड़, उपायुक्त माधवी मिश्रा ने लिया संज्ञान

धनबाद (झारखंड) – उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी माधवी मिश्रा द्वारा शुक्रवार को आयोजित जनता दरबार में जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं। जनता दरबार में सबसे गंभीर मामला बाघमारा अंचल के कर्मचारी द्वारा रसीद जारी करने में टालमटोल करने का सामने आया।

रसीद काटने का आदेश होने के बावजूद कर्मचारी कर रहे हैं टालमटोल

कतरास से आए एक व्यक्ति ने बताया कि छाताबाद मौजा स्थित उनकी 1.50 कट्ठा जमीन की रसीद कटवाने के लिए उन्होंने आवेदन दिया था। अंचल अधिकारी और अंचल निरीक्षक ने रसीद काटने का आदेश दे दिया है, लेकिन बाघमारा अंचल के कर्मचारी आदेश के बावजूद रसीद काटने से इनकार कर रहे हैं। इस पर उपायुक्त माधवी मिश्रा ने संबंधित अधिकारी को निर्देश दिया कि इस समस्या का त्वरित समाधान किया जाए।

कुम्हार बस्ती में हेवी ब्लास्टिंग से घरों में दरार, ग्रामीण डरे सहमे

बीसीसीएल कतरास एरिया नंबर 4 के केशलपुर हाउस कुम्हार बस्ती से आए ग्रामीणों ने बताया कि “हम लोग दशकों से वहां रहकर मिट्टी के बर्तन, दीपक आदि बनाते हैं, लेकिन आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा हो रही हेवी ब्लास्टिंग से हमारे घरों में दरारें आ गई हैं और जान-माल का खतरा बना हुआ है।” उपायुक्त ने मामले में जांच और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

दबंगों द्वारा जमीन मापी में बाधा, राउरकेला निवासी की शिकायत

उड़ीसा के राउरकेला से आए एक व्यक्ति ने बताया कि “धनबाद में खरीदी गई जमीन की मापी के दौरान कुछ दबंग जबरन बाधा डाल रहे हैं।” इस मामले को भी उपायुक्त ने गंभीरता से लिया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।

यह भी पढ़े : डीवीसी की लापरवाही से अटकी सरकार की जलापूर्ति योजनाएं, एनओसी में हो रही देरी से जनता परेशान

अन्य शिकायतें भी दर्ज, सामाजिक सुरक्षा निदेशक रहे उपस्थित

जनता दरबार में सामाजिक सुरक्षा के सहायक निदेशक श्री नियाज अहमद भी मौजूद थे।
कई अन्य सामाजिक, भूमि और सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन भी उपायुक्त को सौंपे गए।

spot_img
Video thumbnail
छपरा में विश्व हिंदू परिषद कार्यक्रम में केंद्रीय संगठन महामंत्री मिलिंद परांदे ने कहा गो ह,त्या
02:23
Video thumbnail
छपरा के होटल में पुलिस की छापेमारी, देह व्यापार की सूचना पर कार्रवाई।
00:53
Video thumbnail
केस डायरी मैनेज करने के लिए मांगी थी घूस, ACB ने 30 हजार रुपए लेते सब इंस्पेक्टर को दबोचा
00:54
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular