25.8 C
Jharkhand
Wednesday, September 9, 2026

Dhanbad News: कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह के नेतृत्व में चिरकुंडा में दर्जनों युवकों ने थामा कांग्रेस का हाथ

Dhanbad News: लोकसभा प्रत्याशी अनुपमा सिंह ने भाजपा सरकार पर युवाओं के पलायन और बेरोजगारी बढ़ाने का लगाया आरोप

Dhanbad News: – धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अनुपमा सिंह के नेतृत्व में सोमवार देर शाम चिरकुंडा के रानी सती मंदिर के पास एक जनसभा का आयोजन किया गया। इस दौरान चिरकुंडा नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मुरली तुरी के पुत्र शांतनु कुमार के नेतृत्व में दर्जनों युवकों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। कांग्रेस में शामिल हुए सभी युवाओं का अनुपमा सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर पार्टी में स्वागत किया।

कांग्रेस इस क्षेत्र में होगी मजबूत: अनुपमा सिंह

मीडिया से बातचीत करते हुए अनुपमा सिंह ने बताया कि उन्हें चिरकुंडा नगर क्षेत्र का ऑब्जर्वर बनाया गया है और उन्हें पूरा विश्वास है कि इस क्षेत्र में कांग्रेस निश्चित रूप से मजबूत होगी। उन्होंने अपने स्वर्गीय ससुर राजेंद्र प्रसाद के चिरकुंडा क्षेत्र के लिए किए गए कार्यों को भी याद किया।

भाजपा पर बेरोजगारी और पलायन बढ़ाने का आरोप

अनुपमा सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार आई है, तब से युवा इस क्षेत्र से पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने इसके पीछे का कारण सभी सेक्टरों का निजीकरण बताया, जिसके परिणामस्वरूप बेरोजगारी में वृद्धि हो रही है।

ALSO READ: Dhanbad SSP: प्रभात कुमार का निरसा अनुमंडल के थानों का औचक निरीक्षण

झारखंड सरकार रोजगार के प्रति गंभीर, चिरकुंडा फिर होगा कांग्रेसमय

अनुपमा सिंह ने आगे कहा कि झारखंड में गठबंधन की सरकार है और उनकी सरकार रोजगार के प्रति काफी गंभीर है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि पूर्व में यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ हुआ करता था। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि चिरकुंडा क्षेत्र के दर्जनों युवकों द्वारा कांग्रेस पर आस्था जताते हुए पार्टी का दामन थामने से कांग्रेस अपने पुराने दिनों में वापस आएगी और चिरकुंडा क्षेत्र फिर से कांग्रेसमय होगा।

spot_img
Video thumbnail
धनबाद 8 लेन में एक किडनी केयर अस्पताल के दरवाजे पर मरीज के परिजनों संग प्रबंधन की सरेआम बद्तमीजी...
00:42
Video thumbnail
झारखंड धाम में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, जेसीबी से हटाई गई दुकानें
02:27
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
01:13
Video thumbnail
गिरिडीह में कंस्ट्रक्शन कंपनी के मुंशी की हत्या, 48 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा; 4 आरोपी गिरफ्तार.
02:54
Video thumbnail
धनबाद के जामाडोबा पंजाबी धौड़ा, थाना जोरापोखर में किन्नर समाज का भव्य आयोजन शुरू
03:22
Video thumbnail
राजपूत विचार मंच ने किया संगठन विस्तार,इन्हें मिली अहम जिम्मेदारी...#राजपूत_विचार
03:32
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाले गैंग के 10 शातिरों के साथ लूटेरी दुल्हन गिरफ्तार,ऐसे झांसे
10:41
Video thumbnail
राजस्थान के युवक से शादी कर लूटने वाली लुटेरी दुल्हन के पूरे गैंग का भंडाफोड़...
00:55
Video thumbnail
FCI से PDS तक अनाज भेजने के नियम पर सवाल,ट्रकों से उतार 407 में हो रही लोडिंग,मजदूरों ने जताया विरोध
03:56
Video thumbnail
IIT-ISM धनबाद में शुरू हो सकता है Animation-VFX के कोर्स? आशीष कुलकर्णी ने दिए बड़े संकेत
03:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular