20.3 C
Jharkhand
Saturday, October 24, 2026

Dhanbad SSP: प्रभात कुमार का निरसा अनुमंडल के थानों का औचक निरीक्षण

Dhanbad SSP: प्रभात कुमार अधिकारियों और जवानों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया, बिचौलियों से दूर रहने की अपील

Dhanbad SSP: धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने आज निरसा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न पुलिस थानों और ओपी (आउट पोस्ट) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिरकुंडा थाना, निरसा थाना, मैथन ओपी और गलफरबाड़ी ओपी का दौरा कर कार्यप्रणाली का जायजा लिया।

निरीक्षण के समय एसएसपी कुमार के साथ एसडीपीओ रजत मनिक बाखला, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी रामजी राय, और सर्किल इंस्पेक्टर फागू होरो सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। एसएसपी ने थानों के सरिस्ता (रिकॉर्ड रूम) और बंदी गृह (लॉकअप) सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का बारीकी से निरीक्षण किया।

अधिकारियों और जवानों की स्थिति का आकलन

निरीक्षण के बाद मीडिया से बात करते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि इस औचक दौरे का मुख्य उद्देश्य यह जानना था कि उनके अधिकारी और जवान किस माहौल और किस अवस्था में काम कर रहे हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों की कार्यदशा और सुविधाओं का मूल्यांकन किया।

जनता से सीधी अपील: बिचौलियों से रहें दूर

एसएसपी कुमार ने इस अवसर पर आम जनता से भी महत्वपूर्ण अपील की। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को कोई भी समस्या होती है, तो वे सीधे संबंधित अधिकारी से संपर्क करें। उन्होंने स्पष्ट संदेश देते हुए कहा, “मेरे कार्यकाल में बिचौलिया का कोई स्थान नहीं है।” यह बयान पुलिस और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित करने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

ALSO READ: Dhanbad News: धनबाद एसएसपी ने 4 इंस्पेक्टरों का किया तबादला, कई और के हटने के आसार

इस निरीक्षण से यह संकेत मिलता है कि एसएसपी प्रभात कुमार जिले में पुलिसिंग व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने और जनता के प्रति जवाबदेही बढ़ाने के लिए सक्रिय कदम उठा रहे हैं।

spot_img
Video thumbnail
एक साधारण युवा कैसे बना GYM KING! Zero से Success तक का सफर | Inspiring Podcast !
21:47
Video thumbnail
धनबाद नगर निगम:सफाईकर्मियों का आरोप-ESI कटने के बावजूद इलाज नहीं!25 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन तेज
05:44
Video thumbnail
एक DC बसा कर गयीं दूसरे हटाने की बात करते है ऐसा नही होता! CM से बात करेंगे:JMM नेत्री नीलम मिश्रा
07:30
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स हो या बारामुड़ी धनबाद में अतिक्रमण कारियों की खैर नही!सीओ के बाद धनबाद DC एक्शन मोड में.
04:17
Video thumbnail
बारामुड़ी में जबरन चला प्रशासन का बुलडोजर तो क्या करेंगे खटाल वाले,बता रहे हैं सुंदर यादव सुन लीजिए
01:27
Video thumbnail
झारखंड मैदान प्रतिमा विसर्जन बना इन कारणों से यादगार, विकाश साव दे रहे हैं जानकारी...
00:38
Video thumbnail
यादव से प्रशासन को हो गया है चिढ़,CM हेमंत से मिलकर करेंगे फ़रियाद,पूर्व मंत्री आबो देवी का बड़ा बयान..
03:56
Video thumbnail
बारामुड़ी में बढ़ रहीं अवैध गतिविधियां!पक्के निर्माण पर DC सख्त, बोले- भविष्य में बड़ी कार्रवाई !
01:28
Video thumbnail
वेडिंग बेल्स रिसॉर्ट ने किया है सरकारी जमीन पर कब्जा!धनबाद अंचलाधिकारी रामप्रवेश कुमार का बड़ा बयान
00:41
Video thumbnail
बारामुड़ी खटाल के लोग विस्थापन का डर के बीच पूर्व मंत्री आबो देवी के साथ पहुंचे DC से मिलने...
07:57

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular