25.6 C
Jharkhand
Sunday, July 26, 2026

Chapra News: छत पर सो रहे व्यक्ति की ईंट से कुचलकर हत्या, सारण में बढ़ा आपराधिक ग्राफ

Chapra News: परिवार के सात सदस्य एक ही छत पर सोए थे, पुलिस जांच में जुटी; छपरा में लगातार हो रही हत्याओं से दहशत

Chapra News: – सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के लाढ़पुर गांव में आज तड़के एक व्यक्ति की ईंट से सिर कुचलकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस घटना में लाढ़पुर गांव निवासी सजीवन सिंह के 45 वर्षीय पुत्र अजय सिंह की मौत हो गई। यह वारदात तब हुई जब परिवार के सात सदस्य एक ही छत पर सोए हुए थे।

परिवार ने दी जानकारी, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

परिजनों ने बताया कि बीती रात सभी खाना खाने के बाद छत पर सोने चले गए थे। सुबह जब परिवारजनों की आंख खुली तो उन्होंने अजय सिंह को अपने बिस्तर पर खून से लथपथ देखा। परिवार के सदस्य आनन-फानन में उन्हें उठाकर अस्पताल ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना गड़खा थाना को दी।

पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया है।

गड़खा थाना प्रभारी शशि रंजन ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही वे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। उन्होंने कहा, “फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेजा जा चुका है और मामले की जांच की जा रही है। वहां लोगों का बयान भी लिया गया है कि कैसे और किन परिस्थितियों में हत्या हुई है।” पुलिस इस मामले में यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या मृतक की किसी से पुरानी दुश्मनी थी या यह हत्या किसी जमीनी विवाद का नतीजा है।

सारण में कानून व्यवस्था पर सवाल, अपराधियों के हौसले बुलंद

गौरतलब है कि सारण जिले में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त होती दिख रही है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। वे बिना किसी खौफ के लगातार आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। विगत 2 जून से छपरा में हत्याओं का जो सिलसिला शुरू हुआ है, वह थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब तक लगभग एक दर्जन से ज्यादा व्यक्तियों की हत्या हो चुकी है, और पुलिस के हाथ अभी तक किसी भी मामले में पूरी तरह से खाली हैं।

ALSO READ: Dhanbad News: कांग्रेस नेत्री अनुपमा सिंह के नेतृत्व में चिरकुंडा में दर्जनों युवकों ने थामा कांग्रेस का हाथ

इससे स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है और उन्होंने एक बार फिर यह कहना शुरू कर दिया है कि जिले में “जंगलराज” की वापसी हो चुकी है। यह घटना सारण जिले में बिगड़ती कानून व्यवस्था की एक और मिसाल है।

रोपोर्ट : पंकज श्रीवास्तव

spot_img
Video thumbnail
सोनबाद के दो माह पहले बने जर्जर पुल की मरम्मत में ग्रामीणों ने फिर पकड़ी अनियमितता, काम रुकवाया;
03:16
Video thumbnail
औरंगाबाद में प्रदर्शन कारियों की भीड़ ने पुलिस पर किया पथराव तो बदलेमें मिला यह इनाम हो गया लाठीचार्ज
01:49
Video thumbnail
जमीन कब्जे के लग रहे आरोप पर कृष्ण मुरारी चौधरी,पंडुकी के रैयत और जांच करने पहुंचे सीओ ने क्या कहा?
09:52
Video thumbnail
करोड़ों की लागत से कोहिनूर मैदान में बना वेंडिंग जोन वीरान,सड़क पर सज रही दुकानें,जिम्मेवार लापरवाह...
03:56
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन...
01:52
Video thumbnail
करोड़ो का अवैध शराब छुपा था धान की भुंसी के नीचे,देख कर उत्पाद विभाग भी रह गयी दंग...
02:51
Video thumbnail
सैकड़ो चेहरे पर धनबाद पुलिस ने लौटाई मुस्कान,जब मिला पुराना चोरी गया/खोया हुआ मोबाइल फोन..
05:26
Video thumbnail
केंदुआ दास बस्ती में STG आउटसोर्सिंग परियोजना पर टकराव, पुलिस तैनात,वार्ता से पहले काम नहीं...
03:50
Video thumbnail
झरिया वार्ड 36 में गंदगी,कूड़े और पोल्ट्री फार्म की बदबू से जीना हुआ मुहाल,कहां करें फरियाद....
03:38
Video thumbnail
धनबाद
02:52

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular