29.3 C
Jharkhand
Tuesday, September 15, 2026

रांची में बढ़ती ठंड का असर, 6 जनवरी तक KG से 12वीं तक की कक्षाएं स्थगित…

रांची: रांची जिले में बढ़ती ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी विशेष बुलेटिन के अनुसार रांची जिला येलो जोन में है, जहां अत्यधिक ठंड और शीतलहर की संभावना जताई गई है।

इसी को ध्यान में रखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 के तहत रांची जिले के सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी विद्यालयों में KG से 12वीं तक की कक्षाओं में पठन–पाठन 5 जनवरी से 6 जनवरी 2026 तक स्थगित कर दिया गया है।
हालांकि, जिन विद्यालयों में इन दिनों परीक्षा निर्धारित है, वहां विद्यालय प्रबंधन अपने विवेकानुसार परीक्षा का संचालन कर सकेंगे। साथ ही 10वीं और 12वीं कक्षा का संचालन भी विद्यालय अपने स्तर पर तय कर सकते हैं।

जिला प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि सरकारी विद्यालय पहले से ही 5 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश पर हैं। वहीं 6 जनवरी को शिक्षक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे और eVV पोर्टल पर अपनी उपस्थिति दर्ज करते हुए गैर-शैक्षणिक कार्यों का निष्पादन करेंगे।
जिला प्रशासन ने सभी विद्यालय प्रबंधन को आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

spot_img
Video thumbnail
पूनम ह'त्या'कांड का पुलिस ने किया खुलासा,बहु को रास्ते से हटाने के लिए ससुर ने रची थीं साजिश,5अरेस्ट
03:37
Video thumbnail
बाबूलाल मरांडी के लिए DC के पास time नही है तो कार्यपालिका &विधायिका में टकराव की स्थिति है :जयराम
01:54
Video thumbnail
फुटबॉल मंच बना अखाड़ा,कांग्रेस नेता सोहराब ने JMM के अख्तर को कहा कोयला चोर,जवाब मिला लोहा चोर.बवाल!
00:54
Video thumbnail
डुमरी में झाड़ू लदी ट्रक पलटी, सड़क हुआ जाम, मौके पर पुलिस...
00:42
Video thumbnail
वासेपुर में कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान को पब्लिक ने जड़ दिया थप्पड़...
00:16
Video thumbnail
वासेपुर की गलियों में बंटी खान की पुलिस ने कराई परेड, इकबाल खान ने भी कह दी ये बड़ी बात
01:56
Video thumbnail
कुख्यात प्रिंस खान के भाई बंटी खान की गिरफ्तारी के बाद पैदल परेड देखिए वासेपुर की गलियों में
00:42
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई बंटी खान हुआ गिरफ्तार,धनबाद पुलिस ने कोलकाता एयरपोर्ट से दबोचा...
00:37
Video thumbnail
भगोड़े अपराधी प्रिंस खान का भाई कुख्यात बंटी खान गिरफ्तार.विदेश भागने की फ़िराक में था पर चढ़ गया धनबाद
03:47
Video thumbnail
India’s Got Latent के विनर AR Tiwari की अनकही कहानी |
14:35

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular