31.6 C
Jharkhand
Saturday, August 1, 2026

ED की बड़ी कार्रवाई: कोयला कारोबारी एल.बी. सिंह के 18 ठिकानों पर छापेमारी, BCCL टेंडर घोटाले से जुड़ा मामला…

IMG 20251121 WA0007

धनबाद/झारखंड: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज तड़के BCCL के चर्चित ठेकेदार और कोयला कारोबारी एल.बी. सिंह तथा उनसे जुड़े अन्य कारोबारियों के 18 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई धनबाद और आसपास के क्षेत्रों में फैले स्थानों पर की जा रही है।

BCCL टेंडरों में अनियमितता जांच का हिस्सा

सूत्रों के अनुसार, ED की यह कार्रवाई

  • BCCL के टेंडरों में कथित गड़बड़ियों,
  • वित्तीय अनियमितताओं
  • और संदिग्ध लेन-देन

की जांच के तहत की जा रही है। कई अन्य बड़े कोयला कारोबारी भी इस दायरे में आए हैं।

कोलकाता टीम ने बंगाल में भी छापेमारी की

इधर, कोलकाता से आई ED की एक विशेष टीम ने पश्चिम बंगाल में कोयला कारोबार से जुड़े ठेकेदारों, ट्रांसपोर्टरों और ECL अधिकारियों के ठिकानों पर भी कार्रवाई की है। दोनों राज्यों में छापेमारी एक ही समय पर शुरू की गई।

पहले आयकर विभाग कर चुका है बड़ी कार्रवाई

इससे पहले आयकर विभाग एल.बी. सिंह के ठिकानों से
करीब 100 करोड़ रुपये की नकदी बरामद कर चुका है।
उधर, CBI ने भी BCCL के टेंडरों में अनियमितता को लेकर RC दर्ज किया था, जिसके बाद ED ने जांच को मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से आगे बढ़ाया।

कुत्तों को खोलकर रोका गया ED का प्रवेश; दो घंटे की देरी

आज जब ED की टीम एल.बी. सिंह के घर पहुंची, तो उन्होंने कुत्तों को खोल दिया, जिसके कारण अधिकारी लगभग दो घंटे तक अंदर प्रवेश नहीं कर सके।
काफी बातचीत और प्रयास के बाद कुत्तों को बांधा गया और टीम घर में प्रवेश कर सकी।

एजेंसी को आशंका है कि इन दो घंटों में महत्वपूर्ण दस्तावेजों या डिजिटल सबूतों को नष्ट करने की कोशिश की गई होगी।

दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस सीज़, कोयला कारोबार में हड़कंप

ED ने कार्रवाई के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज कंप्यूटर, मोबाइल, हार्डडिस्क तथा प्रोजेक्ट से जुड़े अन्य डिजिटल डेटा को कब्जे में लिया है।
इस पूरे अभियान से कोयला कारोबार में हड़कंप मचा हुआ है।कार्रवाई अभी जारी है और आगे और भी खुलासे होने की संभावना है।

 

spot_img
Video thumbnail
धनबाद के चिरकुंडा में जर्जर सरकारी क्वार्टर के आड़ मे करोड़ों की अवैध लॉटरी छप रही थी,बिक रही थी,ऐसे
01:41
Video thumbnail
शेखपुरा:उर्स मेले में गायब हुए था 10 वर्षीय बालक,ऐसे हुआ बरामद...
02:10
Video thumbnail
भाजपा सरकार में हुए JPSC घोटाले में सवाल पूछने पर हकला गयें रूपेश सिन्हा...?
00:49
Video thumbnail
सावन की पहली सोमवारी को धनबाद मैं होने वाला है धमाल …।
01:04
Video thumbnail
क्षमा कमजोरी नहीं, बल्कि सबसे बड़ी ताकत है। मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं…!
02:55
Video thumbnail
सरकारी ज़मीन पर कब्जा कर रहे दबंग के खिलाफ एक जुट हुए ग्रामीण,मौके पर पुलिस...
03:06
Video thumbnail
JPSC JSSC की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों का दर्द,माथा का बाल पक जा रहा है लेकिन नौकरी नही हो रहा है
02:37
Video thumbnail
अब BCCL से एक भी कोयले की अवैध गाड़ी नही निकलने देगी खनन विभाग,कार्रवाई शुरू:DMO
03:41
Video thumbnail
एक बारिश भी नही झेल पाया DMFT के लाखों की लागत से बना तालाब,ग्रामीण नाराज...
03:55
Video thumbnail
समय पर सही डेटा दें,नीति निर्माण में करें सहयोग,ASISSE-2026 पर राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय की अपील
03:14

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular