30.8 C
Jharkhand
Tuesday, April 28, 2026

मेदिनीनगर पुलिस लाइन में शहीद जवानों को दी गई अंतिम सलामी…

“सीने पर गोली खाकर तिरंगा ओढ़कर लौटे हमारे वीर सपूत”

पलामू(JHARKHAND):मनातू के केदल जंगल में टीएसपीसी उग्रवादियों से मुठभेड़ में शहीद हुए संतन मेहता और सुनील राम को आज मेदिनीनगर पुलिस लाइन में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।

इस मौके पर राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों समेत पलामू जिला प्रशासन और पुलिस के तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे। पूरे परिसर में शोक और गर्व का भाव एक साथ दिखाई दिया।

झारखंड पुलिस को अपने शूरवीरों पर गर्व

दोनों जवानों ने सीने पर गोलियां खाकर मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर किए। जैसे ही शहीदों के पार्थिव शरीर तिरंगे में लिपटे पुलिस लाइन पहुंचे, वहां मौजूद हर आंख नम हो उठी।

“गर्व है संतन और सुनील जैसे वीरों पर, जिन्होंने देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया,” – एक अधिकारी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा।

नक्सलवाद के खात्मे का संकल्प

इस दुखद घटना के बाद पूरे पुलिस बल में आक्रोश और संकल्प की भावना देखी गई।
मौके पर मौजूद अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि:

“अब वक़्त आ गया है कि टीएसपीसी कमांडर शशिकांत गंझू का भी वही हश्र हो, जो मनीष यादव और पप्पू लोहरा का हुआ था।
शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।”

लाल आतंक के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की तैयारी

इस मुठभेड़ ने एक बार फिर दिखा दिया कि झारखंड पुलिस नक्सलवाद के समूल नाश के लिए पूर्ण रूप से तैयार है।
जहां एक ओर शहीद परिवारों पर गम के बादल छाए हैं, वहीं दूसरी ओर पूरा राज्य इन वीर सपूतों पर गर्व महसूस कर रहा है।

 

spot_img
Video thumbnail
मानबाद में 48 घंटे का अखंड हरि कीर्तन शुरू, धार्मिक आयोजन से पूरे क्षेत्र का माहौल हुआ भक्तिमय
02:11
Video thumbnail
धनबाद के बगुला बस्ती में बंद घर में चोरी, नकद समेत लाखों के जेवर ले उड़े चोर
02:33
Video thumbnail
बिजली की चपेट में आने से तीन मवेशी की मौ,त गुस्साए लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर चिरकुंडा पंचेत
02:24
Video thumbnail
जिनको लगता है मोदी जी ने महंगाई ला दिया है उनको एक बार नेपाल आकर ज्यादा नहीं एक सप्ताह रह लेना चाहिए
01:08
Video thumbnail
स्कार्पियो ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर,3 की मौ'त पांच घायल, इस वजह से हुआ हादसा...
02:12
Video thumbnail
बाबा पशुपतिनाथ के दरबार मे दर्शन मात्र से दूर हो जाते हैं सर्वकष्ट,मिलती है अदभुत उर्जा,हर हर महादेव
01:04
Video thumbnail
बाबा पशुपतिनाथ के दरबार मे दर्शन मात्र से दूर हो जाते हैं सर्वकष्ट,मिलती है अदभुत ऊर्जा...
01:07
Video thumbnail
काठमांडू से पोखरा का सुहाना सफर और ये हसीन वादियां,लेकिन सड़क बहुत कष्टदायक है....
00:58
Video thumbnail
राजगंज में फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हा,दसा, तीन घा,यल
00:31
Video thumbnail
जवाहर नवोदय विद्यालय बेनागोड़िया के छात्र की तालाब में डूबने से मौत, विद्यालय प्रबंधन पर उठ रहे सवाल
02:26

रिलेटेड न्यूज़

- Advertisement -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!